10 से 15 नवंबर तक दिपावली का अवकाश रहेगा। वहीं प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद शनिवार रविवार के चलते स्कूल 20 नवंबर तक ही खुल सकेंगे।
मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज से दिवाली की छुट्टी शुरू हो गई है। प्रदेश में 10 से 15 नवंबर तक अवकाश रहेगा। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है और अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर रविवार है। ऐसे में अब 20 नवंबर के बाद स्कूल खोले जाएंगे।
एमपी के सरकारी और निजी स्कूलों में 10 से 15 नवंबर (6 दिन) तक दिपावली का अवकाश रहेगा। वहीं प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाया जाएगा। अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। इस वजह से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है। प्रदेश में अब 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
एग्जाम की पढ़ाई पर पड़ सकता है असर
उधर, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में तो वार्षिक परीक्षाएं फरवरी अंत से शुरू होंगी। वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में इन छुट्टयों का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ सकता है।
स्कूलों में मतदान केंद्र बनाने की तैयारी
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। ऐसे में प्रदेशभर के कई स्कूलों को मतदान केंद्र बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। स्कूलों में दीपावली की छुट्टी के दिनों में ही मतदान केंद्र तैयार किए जाने हैं। सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।