भोपाल

अक्टूबर में 17 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कल होगी महीने की पहली छुट्टी

School Holiday October 2025: दशहरा, दीवाली मनाने के लिए मध्यप्रदेश के स्टूडेंट को भरपूर मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग अक्टूबर में 17 दिन की छुट्टी दे रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2025, 9:10 AM IST
School Holiday October 2025
School Holiday October 2025 (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

School Holiday October 2025: दशहरा, दीवाली मनाने के लिए मध्यप्रदेश के स्टूडेंट को भरपूर मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग अक्टूबर में 17 दिन की छुट्टी दे रहा है। एक अक्टूबर को पहली छुट्टी होगी। पूरे माह में दो ऐसे मौके हैं जहां एक और दो दिन के अवकाश लेने पर हफ्ते भर से लेकर 9 दिन तक लगातार छुट्टी मिलेगी।

ऐसे समझें छुट्टियों का हिसाब-किताब

पहली छुट्टी । अक्टूबर को होगी। लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। चार अक्टूबर को शनिवार व पांच को रविवार का सार्वजनिक अवकाश है। विद्यार्थी व शिक्षक एक दिन शनिवार का अवकाश लेकर लगातार छह लगातार छुट्टी मना सकेंगे। दीपावली में 5 दिन का अवकाश घोषित हुआ है। यह 18 से 23 अक्टूबर तक होगा। दीपावली 20 अक्टूबर को पड़ रही है। विभाग की घोषित छुट्टी छह दिन की रहेगी। 26 अक्टूबर को रविवार का सार्वजनिक अवकाश है। अगर 24 व 25 अक्टूबर की छुट्टी ली जाए तो शिक्षक और स्टूडेंट को लगातार नौ दिन मिलेंगे।

पढ़ाई के बाद हॉलीडे होमवर्क

सरकारी स्कूलों में बच्चों की मासिक परीक्षा ली जा रही है। मंगलवार को भी यह जारी रहेगी। छुट्टियों(School Holiday October 2025) से पहले हॉलीडे होमवर्क दिया जाएगा। ताकि त्योहारी सीजन के बीच भी पढ़ाई की जा सके।

Updated on:
30 Sep 2025, 9:10 AM IST
Published on: