भोपाल

सदन की कार्यवाही में विपक्ष के सवाल पर फूट-फूट कर रो पड़े ‘मोहन’ के करीबी मंत्री…

MP Budget Session 2025 BJP Minister Narendra Shivaji Patel: एमपी विधानसभा बजट सत्र 2025 का आज आठवां दिन, कांग्रेस ने एक बार फिर मोहन सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान विपक्ष के सवाल पर जानें क्यों फूट-फूट कर रो पड़े पड़े भाजपा के दिग्गज नेता
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 3:54 PM IST
MP BJP Minister Narendra Shivaji Patel
MP BJP Minister Narendra Shivaji Patel

MP Budget Session 2025 BJP Minister Narendra Shivaji Patel: मध्य प्रदेश विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का आज आठवां दिन है। हर दिन की तरह आज भी विधान सभा का ये सत्र हंगामे के नाम ही रहा। कांग्रेस ने एक बार फिर मोहन सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान विपक्ष (MP Congress) के सवाल ने भाजपा के दिग्गज नेता फूट-फूट कर रो पड़े।

जानें क्यों रो पड़े मंत्री जी

दरअसल सदन में मध्य प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (MP BJP Minister Narendra Shivaji Patel) ने कहा कि पुलिस (MP Police) का भी मनोबल बना रहे।

इसी पर कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि विधायकों पर एफआईआर दर्ज हो रही है, पुलिस तानाशाही पर उतारु है और मंत्री जी कह रहे हैं कि पुलिस का मनोबल बना रहे। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति दुर्व्यवहार में बदल गया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री एक दिन भी जवाब देने सदन में नहीं आए। बेचारे नरेंद्र शिवाजी पटेल जवाब दे रहे हैं। इसी दौरान मंत्री शिवाजी पटेल जवाब देते हुए रो पड़े।

थाना प्रभारी होंगे निलंबित, शुरू होगी जांच

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सदन में घोषणा की कि उपरोक्त थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच कराई जाएगी।


Updated on:
22 Mar 2025, 3:54 PM IST
Published on: