भोपाल

अब इन राशि वालों का होगा भाग्योदय और बरसेगा पैसा!

Effects of venus transit on you: शुक्र के इस बदलाव से हर राशि पर पड़ेगा कुछ खास असर...

4 min read
Sep 02, 2018
अब इन राशि वालों का होगा भाग्योदय और बरसेगा पैसा!

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र का एक प्रमुख ग्रह है शुक्रVinus, जो देवताओं के गुरु बृहस्पति की ही भांति राक्षसों का गुरु कहलाता है। इस ग्रह को ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसकी हर चाल हर राशि के जातक को अत्यधिक प्रभावित करती है।

आपको बता दें कि 1 सितंबर को शुक्र ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते जल्द ही अब विभिन्न राशि के जातकों पर बड़ा प्रभाव पड़ने के साथ ही समाज में भी बड़ा परिवर्तन का कारण बनता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

Intelligence Alert in MP: चुनाव से पहले ही भाजपा-कांग्रेस में फैली घबराहट! खुफिया अलर्ट ने भी बढ़ाई टेंशन

जानकारों का कहना है शुक्र के राशि परिवर्तन September Rashifal horoscope this time 9 rashi are lucky का सर्वाधिक शुभ प्रभाव सिनेजगत, कला-संगीत, परिवहन, खानपान, फैशन डिजाइनिंग, खेल-कूद, आदि से जुड़े लोगों पर पड़ेगा।

शुक्र अपनी यात्रा के दौरान दिनांक 01-9-2018 की रात अपनी स्वयं की राशि तुला में चार माह के लिए आ गए हैं। वहीं इस परिवर्तन के चलते डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों में वृद्धि हो सकती है।

शुक्र की खासियत...
शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा शुक्र राक्षस गुरु भी माने जाते हैं। शुक्र September Rashifal horoscope this time 9 rashi are luckyएक तरफ जहां आपमें धार्मिकता का गुण बढ़ाते ही हैं, वहीं वे आपको विजयी बनाने व सफलता दिलाने में भी इनका काफी योगदान माना जाता है।

शुक्र के संबंध में ज्योतिष वी शास्त्री का कहना है कि ज्योतिष शास्त्र के कई ज्ञानी ये भी मानते हैं कि यदि आप में काल्पसर्प योग है और इसके साथ ही आपका शुक्र भी मजबूत है, तो ये आपको सरकारी नौकरी तक पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं यदि काल्पसर्प योग के चलते यानि महत्वकांक्षा के कारण आप किसी सरकारी नौकरी को छोड़ भी देते हैं तो भी शुक्र की मजबूती आपको पुन: नई सरकारी नौकरी दिला सकती है।

पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि ज्योतिषSeptember Rashifal horoscope this time 9 rashi are lucky के मुताबिक शु्क्र मुख्य रूप से जीवन में कला, लालित, सौंदर्य, वैभव और विलासिता का ग्रह है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर है तो जीवन में नीरसता बढ़ जाती है।

वहीं ज्योतिष शास्त्री के अनुसार इस परिवर्तन के चलते शुक्र September Rashifal horoscope this time 9 rashi are lucky चार महीनों में नौ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे, वहीं स्वग्रही होने के कारण बाकी की तीन राशियां भी इनकी कृपा की पात्र रहेंगी।

जानिये किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव...
1. मेष -
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके परिवार में खुशियों को बढ़ाएगा। दुश्मनों का सफाया होगा। आनंद में बढ़ोतरी होगी। प्रतिष्ठा व मान बढ़ेगा। साथ ही आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा।

2. वृषभ -
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र अच्छी सेहत की सौगात ला रहा है। साथ ही साथ दुश्मनों को भी पराजित कराने में मददगार साबित होगा। संचित धन की बढ़ोतरी होगी और उपहार मिलने की सम्भावना है। परिवार में समृद्धि बढ़ेगी और सत्तापक्ष से लाभ होगा।

3. मिथुन -
शुक्र का स्वग्रही होना आपके दोस्तों और शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि करेगा। दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पर्यटन के योग बनेंगे। परिवार के संग मौज-मस्ती के कइ अवसर आएंगे। किसी कार्य विशेष को लेकर भाई या बहन से सहयोग मिलेगा।

4. कर्क -
कार्यालय, सत्ता एवं समाज में अधिकार में बढ़ोतरी होगी। सार्वजानिक संपर्क बढ़ेगा और नए दोस्त बनेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आंतरिक शक्ति में भी उन्नति होगी। खेती-किसानी से जुड़े लोगों पर शुक्र मेहरबान होंगे और फसल आदि से अच्छा लाभ मिलेगा।

5. सिंह -
शुक्र के राशि परिवर्तन से बच्चों के प्रति प्रेम बढ़ेगा। खान-पान के सुख के साथ अप्रत्याशित रूप से धन मिलने का योग बनेगा। विभिन्न स्रोतों से आय के चलते संचित धन में भी वृद्धि होगी। प्रसिद्धि नए आयाम चूमेगी और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। सिनेमा, मनोरंजन स्थल और क्लब्स से जुड़े लोगों को व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा।

6. कन्या -
शुक्र के स्वग्रही होने से समृद्धि तो आपकी होगी लेकिन साथ ही साथ शत्रुओं की संख्या में भी विस्तार होगा। लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। ऐसे में प्रदर्शन की बजाए दर्शन से जुड़ाव करें। लंबी और कठिन यात्राओं के योग हैं। सोचे हुए कार्य को पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

7. तुला -
तुला राशि के लिए शुक्र का स्वग्रही होना सचेत करने का संकेत देता है। किसी अनजाने भय या अपमान का डर सतायेगा।

पत्नी या भाई से मतभेद के चलते मन खिन्न रहेगा। कुटिल स्त्रियों व मित्रों के संपर्क का साथ करने से बचें। अन्यथा किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। साथ ही धन खूब सोच-समझकर खर्च करें।

8. वृश्चिक -
शुक्र का स्वग्रही होना आपके लिए शुभता का संकेत देता है। आने वाले चार महीनों में खूब खरीददारी होगी। भोग विलास की वस्तुओं पर जमकर खर्च होगा और जिंदगी का पूरा आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी जबकि शोध से जुड़े लोगों के ज्ञान का विस्तार होगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने का योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

9. धनु -
यदि आप परिधान, ज्वैलरी, सिनेमा, वाद्य-वादन का काम करते हैं तो आपको चहुँओर से से लाभ प्राप्त होगा। धनु राशि से जुड़े बाकी लोगों को धार्मिक कार्य आयोजन आदि से लाभ होगा। यात्राएं लंबी और शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी। मन प्रसन्न रहेगा और विलासिता की वस्तुओं का घर में विस्तार होगा।

10. मकर -
शुक्र के स्वग्रही होने के बाद आपको जरा सावधान होने की जरूरत है। किसी भी कागज आदि में हस्ताक्षर करने से पहले खूब चिंतन-मंथन कर लें। किसी घटना के चलते मन व्यथित रहेगा। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा।

व्यवसाय में कुछेक बाधाएं आ सकती है। धन के लेन-देन में सोच-समझकर निर्णय लें। सत्तापक्ष से जुड़े लोगों को अपने वरिष्ठ की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है।

11. कुम्भ -
शुक्र आपके लिए तरक्की का मार्ग खोलने जा रहे हैं। धन में अपार वृद्धि होगी और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। महिला मित्र से लाभ का योग है। नए संबंध बनेंगे। मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर, वाहन आदि के खरीदने का भी योग बनेगा।

12. मीन -
शुक्र का स्वग्रही होना आपके लिए कितना शुभदायक हो सकता है, आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यह समय आपके लिए नये बैंक अकाउंट खुलवाने का है क्योंकि विभिन्न स्रोतों से धन-दौलत का आगमन होगा। साथ ही साथ विलासितापूर्ण चीजों पर खर्च बढ़ेगा। घर-परिवार और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

बच्चों ने शिवराज के नाम पर लगाया ऐसा नारा कि हर कोई रह गया हैरान, विधायक भी आ गए सकते में…
Updated on:
04 Sept 2018 03:03 pm
Published on:
02 Sept 2018 05:52 pm
Also Read
View All