30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों ने शिवराज के नाम पर लगाया ऐसा नारा कि हर कोई रह गया हैरान, विधायक भी आ गए सकते में…

स्कूल में मात्र 10 मिनट ही रुक सके भाजपा विधायक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Sep 2018, 4:35 PM IST

school

बच्चों ने शिवराज के नाम पर लगाए नारे से हर कोई रह गया हैरान, विधायक भी आ गए सकते में...

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...

MP के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को मिल बांचें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान अशोकनगर में भी ये कार्यक्रम हुआ। लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा वाक्या सामने आया कि वहां मौजूद टीचर्स के सिवाय विधायक भी हैरान रह गए।

दरअसल मिल बांचें कार्यक्रम के तहत भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव करीब 11.30 बजे शुक्रवार को अशोकनगर के शाढ़ौरा क्षेत्र के पहाड़ा गांव में पढ़ाने पहुंचे। यहां ने पढ़ाई के बजाय उन्होंने बच्चों से नारे लगवाए। इस दौरान उन्होंने वंदेमातरम का नारा लगाया। इसके बाद जब बच्चों से शिवराज मामा का नारा लगाने को कहा तो पहली बार में मिडिल स्कूल के बच्चों ने अमर रहें का नारा लगा दिया।

अब बच्चों के मुंह से निकले इन शब्दों से जहां स्कूल का स्टाफ चौंक गया वहीं विधायक जाटव भी हैरान रह गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने बच्चों से कहा- अरे-अरे नहीं-2 तुम लोग यह क्या बोल रहे हो। अमर रहें, नहीं जिंदाबाद बोलो। तब कहीं जाकर बच्चों ने फिर हाथ उठाकर दो बार शिवराज मामा जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद विधायक प्राथमिक और मिडिल स्कूल में मात्र 10 मिनट ही रुक सके।

वहीं बच्चों के मुंह से निकले शुरुआती नारे के कारण जहां स्कूल का स्टाफ हैरान रह गया, वहीं थोड़ी देर के लिए विधायक भी सकते में आ गए।

56 बच्चे नदारद...
जिस स्कूल में विधायक जाटव को पढ़ाने भेजा था वहां 70 बच्चों पर हेडमास्टर सहित कुल 3 शिक्षक हैं। जबकि शुक्रवार को जिस कक्ष में विधायक पढ़ाने पहुंचे वहां केवल 14 बच्चे ही मौजूद रहे। इस दौरान हेडमास्टर से कम उपस्थिति के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि त्योहार के कारण बच्चों की उपस्थिति कम है, जो जन्माष्टमी के बाद बढ़ जाएगी।

ये भी रहीं खास बातें...
दरअसल मप्र सरकार के मिल बांचें कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोग जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनको स्कूलों में पढ़ाने के लिए पहुंचना था। इसी कार्यक्रम के तहत पहाड़ा गांव के मिडिल स्कूल में विधायक गोपीलाल जाटव भी आए थे।
वहीं सामने आ रही सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे तक क्षेत्रीय विधायक के स्कूल में आने की सूचना स्कूल स्टाफ को तक नहीं थी। ऐसे में यहां तैयारियां नहीं की।

इसके बाद विधायक ने पहुंचने पर अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी जाहिर की। जिस पर विधायक के लिए तत्काल कक्षा में एक कुर्सी लगाई गई। जहां बच्चों से उन्होंने कहा कि सरकार सब सुविधाएं दे रही है। भांजे- भांजियों के लिए मामा सब कुछ कर रहे हैं। यहां उन्होंने बच्चों से पूछा कि शिक्षक स्कूल आते हैं कि नहीं। इसके बाद जाटव ने कहा कि मैं ईश्वर से आपके भविष्य के लिए कामना करता हूं।