MP News: आंकड़ों के अनुसार इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से रोजाना सफर करने वाले 2.50 लाख यात्रियों को सीधा लाभ होगा।
MP News: नर्मदापुरम रोड की बदहाल सर्विस रोड की मरम्मत और निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस पहल से न केवल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि धूल के गुबार से जूझ रहे हजारों परिवारों को भी चैन की सांस मिलेगी। सर्विस रोड का यह निर्माण केवल यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे बसी 35 से अधिक कॉलोनियों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। पत्रिका द्वारा दो महीनों से प्रमुखता से उठाए जा रहे मुद्दे का बड़ा असर हुआ है।
नर्मदापुरम रोड शहर की लाइफलाइन माना जाता है। आंकड़ों के अनुसार इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से रोजाना सफर करने वाले 2.50 लाख यात्रियों को सीधा लाभ होगा। वर्तमान में जर्जर सड़क के कारण लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम और उड़ती धूल से लोगों का बुरा हाल था, जिससे अब निजात मिलने वाली है। सर्विस रोड का निर्माण 3.40 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
सीधा लाभः 20 हजार घरों के निवासियों को अब मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कीचड़ और गड्ढों से नहीं जूझना पड़ेगा।
स्वास्थ्य में सुधारः धूल के कम होने से क्षेत्र में सास संबंधी बीमारियों के खतरे में भी कमी आएगी।
इस परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सड़क सुरक्षा है। नर्मदापुरम हाईवे पर कई ऐसे खतरनाक कट पॉइंट्स हैं. जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। व्यवस्थित निर्माण होने से स्थानीय ट्रैफिक मुख्य हाईवे से अलग हो जाएगा, जिससे तेज रफ्तार वाहनों और स्थानीय वाहनों के बीच टकराव की स्थिति न्यूनतम हो जाएगी।