भोपाल

एमपी से दिल्ली और मुंबई जाना हुआ कठिन, रेलवे ने रद्द कर दी कई ट्रेनें

Trains to mumbai- मंडल की चार ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, सात गाडिय़ां लेट, ऑनलाइन स्टेटस चेक कर निकलने की दी सलाह
2 min read
Jul 24, 2026
Several trains from MP to Delhi and Mumbai cancelled
एमपी से दिल्ली और मुंबई की कई ट्रेनें रद्द- प्रतीकात्मक तस्वीर

Trains To Delhi -एमपी से दिल्ली और मुंबई की ओर जाना कठिन हो गया है। रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुछ ट्रेनों का रूट भी बदल दिया है। मुंबई में भारी बारिश के कारण यह स्थिति बनी है। अनेक गाडिय़ां कई घंटे लेट भी चल रहीं हैं। रेलवे ने असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को ट्रेनों का ऑनलाइन स्टेटस चेक कर घर से निकलने की सलाह दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुंबई दिल्ली की चार ट्रेनें रद्द की गई हैं जबकि 2 का रूट बदला गया है। सात गाडिय़ां कई घंटे लेट चल रहीं हैं।

भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के चलते मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर बहुत विलंब से चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से ऑन लाइन स्टेटस चेक करने के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई रेल मंडल के भिलाड और बोरीवली सेक्शन में लगातार भारी बारिश से जलभराव हो गया है। इसके चलते मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। गरीब रथ और राजधानी एक्सप्रेस जैसी अहम ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित एक अन्य अहम ट्रेन का मार्ग बदला गया है, जबकि जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें 2—3 घंटों की देरी से चल रही हैं।

ये 4 ट्रेनें रद्द

12909 बांद्रा टर्मिनस- हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस

12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस

12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22975 बांद्रा टर्मिनस- रामनगर एक्सप्रेस

2 ट्रेनों का बदला गया रूट

22633 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई को त्रिवेंद्रम से रवाना हुई थी, अब दौंड-जलगांव-पालधी- उधना-सूरत मार्ग से चलेगी।

09323 खड़की-इंदौर स्पेशल, जो 23 जुलाई को खड़की से रवाना होगी, अब लोणावला-कर्जत- पनवेल-कल्याण-इगतपुरी- जलगांव-पालधी-सूरत मार्ग से संचालित होगी।

7 ट्रेनों में कई घंटों का विलंब

12980 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 2 घंटे 47 मिनट देरी 22902 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 3 घंटे 4 मिनट देरी
04727 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 3 घंटे देरी
12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 2 घंटे 20 मिनट देरी
04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 2 घंटे देरी
12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 1 घंटा 15 मिनट देरी
09112 गांधीनगर कैपिटल- वडोदरा/बांद्रा टर्मिनस स्पेशल- 3 घंटे देरी

Updated on:
24 Jul 2026 07:08 am
Published on:
24 Jul 2026 07:07 am