भोपाल

Sex Racket पकड़ाया, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा काम

स्पा सेंटर में 4 लड़कियों के साथ 3 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़ाए...
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2023, 4:37 PM IST
sex_racket.jpg

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। एक स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में इस सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां से 4 लड़कियां और 3 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं। फिलहाल पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई है और उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

स्पा सेंटर में पकड़ाया सेक्स रैकेट
भोपाल पुलिस ने शहर के मिसरोद इलाके में संचालित ईवा स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए यहां पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 4 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को पकड़ा है। स्पा सेंटर में गंदा काम होने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी इस बार जब सटीक सूचना मिली तो पुलिस ने टीम बनाकर स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया और स्पा सेंटर में मौजूद लड़के लड़कियां यहां वहां भागने लगे। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।


पूछताछ में खुलासे की उम्मीद ?
स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस वहां से पकड़ाए लड़के लड़कियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। लड़कियां कहां की रहने वाली हैं और कितने समय से यहां पर आ रही हैं इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

Published on: