भोपाल

एमपी के 37 लाख किसानों का किया कर्ज माफ! केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान को कांग्रेस ने झूठा बताया

Shivraj Singh Chauhan मध्यप्रदेश में किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए राज्य सरकारें समय समय पर कर्ज माफ करती रहीं हैं।

2 min read
Aug 05, 2024
Shivraj Singh Chauhan Digvijay Singh Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Congress MP Digvijay Singh

Shivraj Singh Chauhan Digvijay Singh Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Congress MP Digvijay Singh किसानों की कर्ज माफी देशभर में राजनीति का बड़ा मुद्दा रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए राज्य सरकारें समय समय पर कर्ज माफ करती रहीं हैं। किसानों की कर्ज माफी पर दोनों प्रमुख दलों बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहे हैं। इस मुद्दे पर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कहा कि कांग्रेसी शासन में किसी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। इस पर कांग्रेस ने उन्हें घेरते हुए कहा कि खुद शिवराजसिंह के रिश्तेदार किसानों के भी हमने कर्ज माफ किए हैं। इसके प्रमाण भी हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री को झूठ बोलने की आदत है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के साथ दिग्विजय सिंह ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि मंत्री की गलत बयानी पर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने करीब 37 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। जिन किसानों का कर्ज माफ किया गया, उनमें शिवराज सिंह के परिवार के किसान भी शामिल थे। बाद में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने कहा भी था कि कांग्रेस शासन में किसानों का कर्ज माफ हुआ लेकिन सदन में उन्होंने बिल्कुल झूठ बोल दिया।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराजसिंह का सदन में यह कहना कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, सरासर झूठ है। हमारे पास इसके प्रमाण हैं जो सभी को उपलब्ध कराएंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर सदन में गलत बयानी की। उन्होंने देश को गुमराह किया इसलिए कृषि मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा, “ कृषि मंत्री को झूठ बोलने की आदत है… कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने करीब 37 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था… ”

कांग्रेस ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा—
देश के कृषि मंत्री को झूठ बोलने की आदत है।

कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगभग 37 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान भी आया था कि कांग्रेस के समय किसानों का कर्ज माफ हुआ है।

लेकिन सदन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जो मौका मिला, उसमें किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया।

ये बिल्कुल झूठ है। इसका प्रमाण हमारे पास है, जो कल तक आप सभी को मिल जाएगा।

Published on:
05 Aug 2024 06:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर