
Gen-Z : बीजेपी के दिग्गज नेता, एमपी के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान GEN-Z और Gen-Alpha के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस पीढ़ी के बच्चों में असीम प्रतिभा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि GEN-Z और Gen-Alpha से मिलकर नित नई चीजें सीखी जा सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्र छात्राओं से हाथ मिलाते और प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बच्चोें पर पुष्प वर्षा भी की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में एक और वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग को बदनाम करने पर कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखे। सुबह से ही उन्होंने अनेक पोस्ट और वीडियो शेयर किए। इस दिग्गज नेता ने एक वीडियो GEN-Z और Gen-Alpha को समर्पित किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पीढ़ी को बहुत हुनरमंद बताया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों से मैं भी बहुत कुछ सीखता हूं।
वीडियो में GEN-Z और Gen-Alpha की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि ये बच्चे अपने सपनों को लेकर बहुत स्पष्ट हैं। इस पीढ़ी में नई सोच, नई ऊर्जा और कुछ नया करने का जज़्बा साफ दिखाई देता है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्कूली बच्चों से हाथ मिलाते और प्यार से आशीर्वाद देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
GEN-Z और Gen-Alpha के बच्चों को अपने भांजे भांजियां बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जब भी इनसे मिलता हूं तो कई नई चीजें सीखता हूं। उन्होंने बच्चों पर पुष्पवर्षा भी की।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें कांग्रेस को जमकर कोसा। वे बोले कि "चुनाव हारती है तो कांग्रेस बदनामी पर उतर आती है।" केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनादेश का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने एसआइआर की वकालत भी की।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि लोकतंत्र का अपमान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना ही उसका काम है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण चुनाव की पारदर्शिता और जनता का भरोसा बढ़ाता है।