भोपाल

हार पर शिवराज बोले- सिंहस्थ के बाद बदल जाती है सत्ता: कांग्रेसी ही गिरा देंगे कमलनाथ की सरकार

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। भाजपा के कई नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गिरने की बात कह चुके हैं।
2 min read
Jul 01, 2019
Shiv raj singh
कांग्रेसी ही गिरा देंगे सरकार: सिंधिया, नाथ और दिग्गी आपसे में उलझे; हार पर शिवराज बोले- सिंहस्थ के बाद बदल जाती है सत्ता

भोपाल. मध्यप्रदेश की कमल नाथ ( Kamal Nath )सरकार को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने एक बड़ा बयान दिया है। 'पत्रिका' से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमें कांग्रेस की सरकार गिराने की जरूरत नहीं कांग्रेसी की काफी हैं।

आपस में उलझे नेता
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- इतना तय है कि सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस में गुटबाजी है। कमल नाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) और दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) जैसे नेता आपस में उलझे हैं। इससे साफ कि सरकार गिरेगी। ऊपर से सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लगे हैं। कुशासन और जातिवाद बढ़ रहा है। विकास घुटने टेकने लगा है और जनता सब देख रही है।

जनता ने मुझसे कहा- भूल हो गई है
शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में भाजपा ( BJP )की हार पर कहा कि हार के बाद सच का पता लगाने निकला तो जनता ने अफशोश जताया और कहा कि भूल हो गई। 20 हजार रुपए और कर्जमाफी के झांसे में आ गए। जनता ने लोकसभा चुनाव में फिर से आशीर्वाद दिया।

सिंहस्थ के बाद बदल जाती है सरकार
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह सच बात है कि मध्यप्रदेश में सिंहस्थ के बाद सरकार बदल जाती है। मैं इसका गवाह हूं। मान्यता है कि शिप्रा नदी पर उज्जैन में हर 12 साल में सिंहस्थ का आयोजन किया जाता है। सिंहस्थ आने के बाद बाद प्रदेश की सत्ता बदल जाती है।

कांग्रेस को बताया था डूबता जहाज
हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )पर हमला करते हुए कहा था- किसी जहाज में अगर पानी भरता है तो उसका कप्तान अपनी अंतिम सांस तक उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बचाव के लिए सबसे पहले जहाज़ से छलांग लगा दी है।

भारत की शान हैं मोदी
वहीं, मोदी सरकार की तारीफ करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसी भी कोने में जाते हैं तो वहां का वातावरण मोदी-मोदी के नाम से गुंजायमान हो जाता है। भारत की आन-बान और शान हैं प्रधानमंत्री मोदी।

Published on:
01 Jul 2019 11:31 am