भोपाल

Assembly Election-2018: सर्वे में शिवराज फिर बने मध्यप्रदेश की पहली पसंद!

जानिये तीनों राज्यों में कहां किसे हो रहा है कितनी सीटों का नुकसान या फायदा...

3 min read
Nov 11, 2018
विधानसभा चुनाव में कौन है किसके सामने

भोपाल। देश के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते पूरे देश में सियासी माहौल गरमा गया है। दरअसल इस चुनाव को 2019 का सेमीफाइन माना जा रहा है। इसी के चलते सब की नजर इन चुनावों पर टिकी हुईं हैं।

अब तक सामने आ रहे सर्वे में मध्यप्रदेश में जहां कांग्रेस को बढ़त दिख रही थी, वहीं चुनाव का समय नजदीक आते आते ये बढ़त अब भाजपा की ओर जाती हुई दिख रही है।

ये भी पढ़ें

MP election 2018 : कम्युनिस्टों का गढ़ जाने कैसे बन गया कांग्रेस का किला!

दरअसल देश के इन तीन बड़े राज्यों की जनता अगले कुछ दिनों में नई सरकार का चयन करेगी। इसी को देखते हुए एक मीडिया कंपनी की ओर से कराए गए सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

जिसके अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा की सरकार फिर बन सकती है, वहीं राजस्थान हमेशा कि तरह इस बार भी सरकार बदलने का अनुमान है। यानि राजस्थान में इस बार कांग्रेस का परचम लहरा सकता है।

मध्य प्रदेश :फिर शिवराज सिंह...
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा की कुल 230 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पूर्व में आए सामने आ रहे रुझानों के विपरीत इस सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा एक बार फिर बहुमत का आंकड़ा छू सकती है।

वहीं इस सर्वे में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान नंबर वन पर बरकरार दिखते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद के रूप में जनता के 37 प्रतिशत लोगों ने शिवराज को तो 24 प्रतिशत लोगों ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी पहली पसंद बताया है। जबकि, कमलनाथ को केवल 10 फीसदी ने ही अपनी पसंद बताया।

छत्तीसगढ़ :रमन सिंह अब भी निकले आगे
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा अजीत जोगी का गठबंधन साबित हो सकता है। इसके अनुसार उन्हें 15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पा सकती है। अजीत जोगी के गठबंधन को चुनाव में 4 सीटें भी मिल सकती हैं।

जबकि सर्वे के मुताबिक जनता के 40 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद अभी भी मुख्यमंत्री रमन सिंह बने हुए हैं। वहीं अजीत जोगी को 20 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। जबकि भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में केवल 14 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया।


राजस्थान :फिर बदलेगी सरकार!
सर्वे में राजस्थान से कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। इसके अनुसार कांग्रेस सीटों के लिहाज से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच वोट शेयर में 4 प्रतिशत का अंतर है।

इस सबके बावजूद लोकप्रियता के मामले में 32 प्रतिशत के मुख्यमंत्री के रूप में अभी भी वसुंधरा राजे नंबर एक पर हैं। जबकि इनके ठीक बाद 26 प्रतिशत के साथ कांग्रेस के अशोक गहलोत व 14 प्रतिशत लोगों की पसंद के साथ कांग्रेस के ही सचिन पायलट तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

तीनों राज्यों की स्थिति जो सर्वे में सामने आई...

1. मध्य प्रदेश :-
- किसे कितने प्रतिशत वोट? : किसे कितनी औसत सीटें?
कुल - 230 सीट : 230 सीट
भाजपा - 41% : 116 सीट
कांग्रेस - 40% : 105 सीट
अन्य - 19% : 09 सीट


मौजूदा स्थिति:
भाजपा - 166 (1 अन्य) सत्तापक्ष
कांग्रेस - 57 (6 अन्य) विपक्ष

2. छत्तीसगढ़ :-
- किसे कितने वोट ? : 14 प्रतिशत लोगों की पसंद
कुल - 90 सीटें : 90 सीट
भाजपा - 43% : 56 सीट
कांग्रेस - 36% : 25 सीट
जोगी गठबंधन - 15% : 04 सीट


मौजूदा स्थिति :
भाजपा - 49 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 39 (2 अन्य) विपक्ष

3. राजस्थान:-
- किसे कितने वोट ? : किसे कितनी औसत सीट
कुल - 200 सीटें : 200 सीटें
भाजपा - 41% : 84 सीटें
कांग्रेस - 45% : 110 सीटें
अन्य - 14% : 06 सीटें


मौजूदा स्थिति :
भाजपा - 160 (1 अन्य) सत्तापक्ष
कांग्रेस - 25 (11 अन्य) विपक्ष

ये भी पढ़ें

MP Election-2018: सीएम शिवराज ने बताया कांग्रेस के गुस्से का ये खास राज…
Published on:
11 Nov 2018 05:45 pm
Also Read
View All