30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Election-2018: सीएम शिवराज ने बताया कांग्रेस के गुस्से का ये खास राज…

बोले: इंदिरा जी, राजीव जी ने गरीबी हटाओं का वचन देकर गरीब ही हटा दिए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Nov 2018, 6:00 PM IST

controversial CM

MP Election-2018: सीएम शिवराज ने बताया कांग्रेस के गुस्से का ये खास राज...

भोपाल@आलोक पांड्या की रिपोर्ट...
चुनाव को लेकर कांग्रेस के वचनपत्र के मामले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वचन पत्र घोषित करती है, उन वचन को कभी पूरा नहीं करती।

दिवंगत इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाओ का वचन दिया था लेकिन गरीबी नहीं हटी। दि. राजीव गांधी ने वचन दिया था गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी नहीं हटी और कांग्रेस ने भी वचन दिया था गरीबी हटाओ, लेकिन गरीबी की जगह गरीब ही हटा दिए गए।

कांग्रेस के इस वचन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान ने पूरा किया है, इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने यह बात शनिवार को अनुपपुर विधानसभा की जमुना कोलवी में जन सभा में कही।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को अनूपपुर और डिंडोरी जिले की पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा, डिंडोरी और शहपुरा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आधादर्जन से अधिक तूफानी जनसभाओं में भाग लिया।

अनूपपुर विधानसभा की जमुना कोलवी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी रामलाल रौतेल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से उमरिया पहुंचे। यहां से अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ विधानसभा में दमेहडी में जनसभा को संबोधित कर जमुना कोलवी के लिए रवाना हुए।

जनता को नहीं सिर्फ कांग्रेस को आता है गुस्सा..
मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस विज्ञापन चला रही है कि गुस्सा आता है लेकिन यह गुस्सा जनता को नहीं सिर्फ कांग्रेस को आता है, क्योंकि कांग्रेस के समय सडकें नहीं केवल गढ्ढे थे।

मैंने 13 लाख किमी सडकें बनवायी इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। कांग्रेस के जमाने में सिर्फ 2-3 घंटे बिजली मिलती थी। नए मध्यप्रदेश में जनता जनार्दन को 24 घंटे बिजली मिल रही है, इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। कांग्रेस, राजा, नवाब और अंग्रेज सबने मिलकर प्रदेश में सिर्फ साढे सात लाख हेक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था की।

मैंने उसे बढाकर 41 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। मैंने बेटियों को लाडली लक्ष्मी बनाया जबकि कांग्रेस के समय बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कोई योजना नहीं थी। मैंने 28 लाख से ज्यादा बेटियों को लखपति बनाया इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है।

उन्होंने कहा कि अकेले अनूपपुर में गरीबों के लिए 11 हजार पक्के मकान बना रहे है इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ झूठे वादे करना है।

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने गरीबी दूर करने के लिए संबल योजना बनायी। कांग्रेस को इसलिए गुस्सा आता है।

कांग्रेस के समय अंधेर नगरी चौपट राजा...
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 साल से लगातार भाजपा की सरकार जनता जनार्दन की सेवा करने का काम कर रही है। 2003 के पहले का प्रदेश आपने देखा है। कांग्रेस से विरासत में हमें एक बर्बाद, उजड़ा हुआ बीमारू मध्यप्रदेश मिला था।

बिजली 2 से 3 घंटे मिलती थी, सड़के गड्डे वाली हुआ करती थी और शिक्षा की व्यवस्था कांग्रेस ने पूरी तरह चौपट कर दी थी। कांग्रेस के समय अंधेर नगरी चौपट राजा वाला खेल चल रहा था।

पूरा प्रदेश तबाही और बर्बादी की कगार पर पहुंच गया था, वहां से हम प्रदेश को खींचकर लाये है। जो मध्यप्रदेश पहले बीमारू कहा जाता था उसे विकासशील बनाया फिर विकसित बनाया और अब संकल्प के साथ समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए काम कर रहे है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, बृजेश गौतम, रामदास पुरी, अशोक लांजी, जितेन्द्र सोनी, राजेश सिंह आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।