
congress
भोपाल@हरीश दिवेकर की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसी बीच आज यानि शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।
इन स्टार प्रचारकों में नीलम से लेकर राजबब्बर तक कुछ फिल्म स्टार हैं तो वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अमरिंदर सिंह जैसे कुछ दूसरे प्रदेशों के पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री भी शामिल किए गए हैं।
ये होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक...
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 36 नाम शामिल हैं। लेकिन इसमें भी नवजोत सिंह सिद्धु का नाम 27 व 28 नंबर पर दो जगह दिए जाने से इनकी संख्या 35 हो गई है। इन स्टार प्रचारकों में फिल्म स्टार से लेकर कई बड़े राजनेता भी शामिल है।
ये है कांग्रेस की लिस्ट...
1. श्रीमती सोनिया गांधी - 2. राहुल गांधी - 3. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - 4. अशोक गहलोत - 5. दीपक बाबरिया - 6. कमलनाथ - 7. अहमद पटेल - 8. दिग्विजय सिंह - 9. ज्योतिरादित्य सिंधिया - 10. अमरिंदर सिंह - 11. कपिल सिब्बल - 12. गुलाम नबी आजाद - 13. राजबब्बर - 14. आनंद शर्मा - 15. भूपेंद्र सिंह हुड्डा - 16. सुशील कमार शिंदे - 17. रणदीप सुरजेवाला - 18. अशोक चव्हाण - 19. अजय सिंह - 20. सुरेश पचौरी - 21. विवेक तनखा - 22. कांतिलाल भूरिया - 23. राजमणि पटेल - 24. सत्यवृत चतुर्वेदी - 25. अजहरउददीन - 26. सुश्री कुमारी शैलजा - 27. नवजोत सिंह सिद्धु - 28. नवजोत सिंह सिद्धु - 29. अरुण यादव - 30. रागिनी नायक - 31. शोभा ओझा - 32. परेश मनानी - 33. नगमा, फिल्म स्टार - 34. नसीमुद्दीन सिद्दीकी - 35. रामेश्वर नीखरा - 36. प्रमोद कृष्णन
ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारक...
वहीं इससे पहले भाजपा भी आपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य चेहरा बने हैं।
जबकि इसके साथ ही पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत और मुख्तार अब्बास नकवी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
इसके अतिरिक्त पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है।
जबकि पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, केशव प्रसाद मौर्य, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, समेत 40 लोगों को राज्य में प्रचार की कमान सौंपी है।
Published on:
9 Nov 2018, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.