भोपाल

राहुल के ट्वीट पर शिवराज सिंह का पलटवार, बोले- अज्ञानता समाप्त करने वाली वैक्सीन नहीं बनी

shivraj singh chauhan vs rahul gandhi- राहुल गांधी के ट्वीट पर मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उड़ाई हंसी...।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2021, 4:05 PM IST
final1.png
shivraj singh chauhan vs rahul gandhi

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी (@RahulGandhi) के एक ट्वीट के बाद कई राज्यों में इस ट्वीट का विरोध होने लगा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि जुलाई आ गई है, वैक्सीन नहीं आई। इस ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने भी पलटवार किया है। इसके अलावा कई भाजपा नेताओं ने उनके इस ट्वीट पर हंसी उड़ाई है।

यह भी देखेंः

राहुल गांधी के एक ट्वीट से देशभर में सियासत गरमा गई है। कई राज्यों के भाजपा नेता राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। गौरतलब है कि देश में वैक्सीनेशन चल रहा है, मध्यप्रदेश भी देश में वैक्सीनेशन के मामले में दूसरी बार नंबर वन आ आ गया है। ऐसी स्थिति में बीजेपी को कांग्रेस का जवाब देने का मौका मिल गया।

शिवराज ने कही यह बात

इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार किया है। चौहान ने कहा है कि अज्ञान को समाप्त करने के लिए वैक्सीन का कोई डोज तो होता नहीं है, सभी देख रहे हैं कि देश में रोज कितनी वैक्सीन लग रही हैं। उसके बाद भी अगर ऐसी बात करते हैं तो अज्ञानता के अलावा कुछ नहीं है। शिवराज सिंह चौहान भोपाल के काटजू अस्पताल की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कस चुके हैं। वे उन्हें कह चुके हैं बहुत बड़ा गप्पू। चौहान ने फरवरी 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान यह तंज कसा था। दो माह में किसानों का कर्ज माफ न करने पर मुख्यमंत्री हटा दिए जाने की बात पर चौहान ने यह बात कही थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी किया हमला

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जुलाई आगई, लेकिन "सकारात्मकता" नहीं आई। @RahulGandhiजी, रोज़ सुबह उठकर आपका सिर्फ एक ही काम है कि आज जनता को कैसे भ्रमित किया जाए। भारत में 34 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कल 1 जुलाई को 41.60 लाख वैक्सीन लगी हैं।

और किसने क्या कहा

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी राहुल गांधी के ट्वीट को हंसी में उड़ाते हुए ट्वीट पर बस इतना लिखा कि बाबा तो बच्चा है जी।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
2 Jul 2021, 4:05 PM IST
Published on: