31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए किस नेता ने राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ा ‘गप्पू’

जानिए किस नेता ने राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ा 'गप्पू'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 7 Feb 2019, 10:25 AM IST

rahul gandhi

जानिए किस नेता ने राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ा 'गप्पू'

भोपाल/बाराबंकी। उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने इस बार बहुत बड़ा 'गप्पू' बताया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने एमपी के चुनाव में सभी किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था, लेकिन आज तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हो पाया है। चौहान मंगलवार को उत्तरप्रदेश के बाराबंकी, अयोध्या और आंबेडकरनगर लोकसभा सीट के सेक्टर संयोजकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राहुल ने अब तक नहीं हटाया सीएम
चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि दो माह में किसानों का कर्ज माफ न करने पर मुख्यमंत्री हटा दिया जाएगा। यह वायदा भी उनको पूरा करना चाहिए। मुख्य सचिव के सिर्फ कागजों पर लिखने से कर्ज माफ नहीं होता है। एक भी किसान के बैंक खाते में अब तक कर्ज माफी का पैसास नहीं पहुंचा है। अलग-अलग रंगों के फार्म भरवाए जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि टेक्नालाजी के दौर में भी फार्म भरवाने का नाटक किया जा रहा है। जब तक फॉर्म भरवाए जाएंगे तब तक तो लोकसभा के चुनाव ही बीत जाएंगे।

एमपी में बनी है आधी-अधूरी सरकार
चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव विचित्र हुए हैं। हम जीते नहीं, बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस भी नहीं जीत सकी। आधी-अधूरी सरकार और लंगड़ी सरकार बनी है। कब टपक जाए और कब तक चलेगी कहा नहीं जा सकता है।

भाजपा 109 और 102 वालों ने बनाई सरकार
चौहान ने कहा कि हम 109 सीटें जीते और कांग्रेस के खाते में 102 सीटें आई। 102 वालों ने सरकार बना ली। चौहान ने यह भी कहा कि हमें कांग्रेस से ज्यादा वोट प्रतिशत मिले। कांग्रेस ने 12 लोकसभा सीटों पर ही जीत दर्ज की और हमने 17 सीटों पर जंग जीती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सब्जबाग में आकर कुछ हजार लोग इधर से उधर चले गए और भाजपा सत्ता से दूर रह गई। चुनाव के बाद मेरे पास भी जोड़तोड़ की सरकार बनाने का ऑफर मिला था, लेकिन मेरा निर्णय था कि जब शानदार बहुमत मिलेगा तभी सरकार बनाएंगे।