डिफैंस क्लस्टर से प्रदेश में रोजगार बढ़ने की जताई उम्मीद, रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिल्ली में तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजीव गांधी भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात के दौरान शिवराज ने भोपाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए उड़ान योजना के तहत नई एयर कनेक्टिविटी की मांग की।
सिंधिया प्रदेश के लिए नई एयर कनेक्टिविटी का प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेश को और नई उड़ानें मिलने की संभावना हैं। शिवराज ने प्रदेश में आठ नई फ्लाइट शुरू करने पर भी सिंधिया का आभार व्यक्त किया। यह फ्लाइट 16 जुलाई से शुरू होना है। शिवराज ने कहा कि इन फ्लाइट के शुरू होने से लागों को रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटन व व्यापार बढ़ेगा।
डिफैंस क्लस्टर से बढ़ेगा रोजगार
शिवराज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि मप्र में डिफिस कलस्टर बनाने से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। निवेश के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। जबलपुर में पहले से मौजूद चार आयुध फेक्ट्रियां और इटारसी में एक आयुध फैक्ट्री में बनने वाले रक्षा उत्पादों में पहले की अपेक्षा और बढोतरी होगी। राजनाथ सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दिल्ली से भोपाल लौटते समय एयरपोर्ट पर शिवराज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात हुई।
भोपाल में ज्यादा संभावना
सीएम शिवराज ने केंद्रीयमंत्री सिंधिया से भोपाल एयरपोर्ट को हब के रूप में विकसित करने की मांग भी की। ग्वालियर में के साथ ही इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट का विस्तार करने व इंदौर में इंटरनेशनल फ्लाइट्स बढाने की मांग की।