भोपाल

एमपी के इस शहर में कई दिनों तक मनेगा महोत्सव, गुड़ी पड़वा पर आएंगे सिंगर सोनू निगम

Sonu Nigam - उज्जैन में मनेगा विक्रमोत्सव, गुड़ी पड़वा पर होगा भव्य कार्यक्रम

2 min read
Jan 27, 2026
Singer Sonu Nigam to perform in Ujjain on Gudi Padwa

Sonu Nigam- सम्राट विक्रमादित्य ने शौर्य और संगठन के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके व्यक्तित्व के सभी आयामों को प्रकट करने के लिए उज्जैन में विक्रमोत्सव मनाया जाएगा। यह महोत्सव कई दिनों तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमोत्सव-2026 की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में अहम बैठक ली। उन्होंने आयोजन की समग्र रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सीएम मोहन यादव ने विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों में भी कराने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि वर्ष प्रतिपदा पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम भी उज्जैन में अपनी प्रस्तुति देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल-कालेजों में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विक्रमोत्सव में कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी तथा अन्य गतिविधियां आयोजित करने को भी कहा। सीएम ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण को भव्य और राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाए।

ये भी पढ़ें

एमपी का यह स्टेशन बनेगा रेलवे का नया सेंटर, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान की ट्रेनों को जोड़ेगा

19 मार्च यानि वर्ष प्रतिपदा, सृष्टि आरंभ दिवस को उज्जयिनी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम शिप्रा तट पर होगा। इसके अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण और विक्रम पंचांग 2082-83 व आर्ष भारत द्वितीय संस्करण का लोकार्पण होगा। महादेव की नदी कथा-नृत्य नाट्य की प्रस्तुति होगी। इस दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम भी उज्जैन आएंगे। वे गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

विक्रमोत्सव 2026 में उज्जैन में होने वाली गतिविधियां

15 फरवरी- विक्रमोत्सव-2026 का शुभारंभ, अनादि देव शिव की कलाओं का शिवार्चन, सभी शिवरात्रि मेलों का शुभारंभ, कलश यात्रा, शिवोSहम- प्रीतम एवं बैंड की प्रस्तुति, शिवनाद।

प्रदर्शनियां- विक्रमादित्य और अयोध्या, आर्ष भारत, अस्त्र-शस्त्र, 84 महादेव, जनजातीय देवलोक के संयोजन पर प्रदर्शनी।

विक्रम व्यापार मेला

16 फरवरी से 20 फरवरी- शिव पुराण।

16 से 25 फरवरी- विक्रम नाट्य समारोह में नाट्य प्रस्तुतियां।

26 से 28 फरवरी- अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम, पुतुल समारोह, अंतराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी।

28 फरवरी से एक मार्च- विक्रमादित्य का न्याय पर वैचारिक समागम।

2 मार्च - अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

7 मार्च - लोकरंजन- विभिन्न बोलियों में सम्राट विक्रमादित्य पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

10 - 12 मार्च - संगीत के उद्भव और विकास पर अनहद वैचारिक समागम।

13 - 14 मार्च - अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी।

13 - 17 मार्च - पौराणिक फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में 20 से अधिक देशों की फिल्मों का प्रदर्शन।

17- 18 मार्च - भारतीय विज्ञान शोध संगोष्ठी।

18 मार्च - वेद अंताक्षरी।

19 मार्च - गुड़ी पड़वा पर रामघाट दत्त अखाड़ा पर सूर्योपासना।

Published on:
27 Jan 2026 06:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर