साइनसाइटस की समस्या से आज ब़ी आबादी ग्रस्त है। आमतौर पर ये समस्या बढ़ते प्रदूषण या शरीर में किसी तरह की कमी के कारम उत्पन्न होती है। इसकी पीड़ा का अहसास सिर्फ पीड़ित को ही हो सकता है। मौसम बदलने या थोड़े भी सर्दी-जुकाम से साइनस से ग्रस्त व्यक्ति बड़ी मुश्किल में आ जाता है। आइये जानते हैं उसका उपचार।
भोपाल/ साइनसाइटस की समस्या से आज ब़ी आबादी ग्रस्त है। आमतौर पर ये समस्या बढ़ते प्रदूषण या शरीर में किसी तरह की कमी के कारण उत्पन्न होती है। इसकी पीड़ा का अहसास सिर्फ पीड़ित को ही हो सकता है। मौसम बदलने या थोड़े भी सर्दी-जुकाम से साइनस से ग्रस्त व्यक्ति बड़ी मुश्किल में आ जाता है। साइनस की पीड़ा बढ़ने पर पीड़ित को सिरदर्द, खांसी, बुखार और सूजन जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। साइनस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें ठंड या ऐलर्जी की वजह से साइनस में सूजन आ जाती है। कई लोग इस दर्द से राहत के लिए दवाई का सहारा भी लेते हैं। हालांकि, ये वक्ती इलाज होता है,जो कुछ ही समय में फिर से परेशान करने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ खास और कारगर मसाज स्टेप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में इसके दर्द से आराम पा सकेंगे।
खास प्वाइंट्स पर मसाज करने से होगा फायदा
साइनसाइटस के दर्द से आसानी से आराम दिलाने में मसाज बेहद कारगर साबित हुआ है। इसके लिए आपको कुछ विशेष प्वाइंट्स पर मसाज करने की जरूरत होती है। हमारे शरीर में साइनस की 4 जोड़ियां होती हैं। यह चेहरे के अलग-अलग हिस्से में होते हैं। इनपर मसाज करने से आपको दर्द और कंजेशन में आराम मिलेगा। आइये जानते हैं मसाज की उन खास स्टेप्स के बारे में...।
फ्रंटल साइनस प्वॉइंट माथे के बीच में होता है। दोनों हाथों के इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर को माथे के दोनों साइड आइब्रो के ऊपर रखें और 30 सेकंड तक बाहर की ओर गोल बनाते हुए मसाज करें।
-मैक्सिलरी साइनस
मैक्सिलरी साइनस चारों साइनस में सबसे बड़ा होता है। यह आपके नाक के ठीक बगल में चीक बोन्स के नीचे और जॉ लाइन के ऊपर होता है। अपने इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर से इस हिस्से पर उसी तरह उंगली घुमाते हुए 30 सेकंड तक मसाज करें।
-स्फेनोइड साइनस
इसके लिए नाक ही हड्डी और आंखों के कोने के बीच वाले हिस्से में अपनी दोनों उंगलियों से मसाज करें। इस प्रक्रिया को भी 30 सेकंड तक फॉलो करें।