भोपाल

कोरोना: 23 मार्च को सुबह 11 बजे जो जहां रहेगा वहीं दो मिनट खड़ा रहेगा, लेना होगा संकल्प

- 23 मार्च को बजेगा सायरन, लेना होगा संकल्प - सोशल डिस्टेंडिंग के लिए सीएम बनाएंगे गोला

2 min read
Mar 21, 2021
photo_2021-03-21_14-02-48.jpg
Siren

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के चलते रविवार को तीन शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के बीच ही रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला किया है कि 23 मार्च को पूरे प्रदेश में 2 बार सायरन बजेगा। 2 मिनट के इस सायरन में सभी लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प लेना होगा।

दो बार बजेगा सायरन

बता दें कि वृक्षारोपण अभियान के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में आम का पौधा लगाया। पौधरोपण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना जिस रफ्तार से बढ़ रहा है वह वाकई चिंताजनक है। संक्रमण को रोकने के लिए ब्रेक लगाना बहुत जरुरी है। इसीलिए 23 मार्च को जब पूरे प्रदेश में एक साथ सायरन बजेगा तो जो जहां होगा वहीं रुक जाएगा। सायरन सुबह 11 बजे और शाम को ठीक 7 बजे बजेगा और सभी मास्क पहनने का संकल्प लेंगे।

तेजी से बढ़ रही संख्या

वहीं बात कोरोना के आकड़ों की करें तो मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1308 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 274405 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3903 पहुंची है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 317 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63827 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 944 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 60817 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2066 एक्टिव केस हैं।

Published on:
21 Mar 2021 02:10 pm