भोपाल

Snake Alert: घर में सांप घुस आए तो चिल्लाएं नहीं…..तुरंत इस नंबर 930183…..पर कॉल करें

Snake Alert: सांप देखते ही लोग घबरा जाते है, पर घबराने की जरूरत नही है। सांप को मारे नही बस नजर रखे कि वो कहा है और सूचना दे तो उसे पकड़ा जा सके।

2 min read
Jul 08, 2024
Snake Alert

Snake Alert: बारिश के चलते बिलों में रहने वाले सांप अब घरों में पहुंच रहे हैं। इन सांपों को पकड़ने के लिए संत नगर के युवा नि:शुल्क अपनी सेवाए दे रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि सांप अगर निकले तो आप घबराए नहीं, हमें फोन करें। हम अपनी सेवाएं नि:शुल्क देंगे।

भोपाल के पास उपनगर में भी कई लोग है जो सांप को पकड़ते है। इसमें उपनगर बिट्टू आहूजा भी एक फोन पर लोगो की मदद के लिए उपलब्ध रहते है। सूचना मिलते ही ये तत्काल अपना व्यापार छोड़कर मदद के लिए पहुंच जाते हैं। यही नही आधी रात को भी आसानी से उपलब्ध रहते है।

बिट्टू आहूजा कहते है कि सांप देखते ही लोग घबरा जाते है, पर घबराने की जरूरत नही है। सांप को मारे नही बस नजर रखे कि वो कहा है और सूचना दे तो उसे पकड़ा जा सके। हम लोगो का सेवा करने का काम है। बारिश में कई स्थानो से शिकायतें आती है जितना संभव होता है वहा पहुँच जाते है। उपनगर में भी सांप निकलने की शिकायतें बड़ने लगी हैं। अगर आपको भी कही पर सांप दिखाई दे तो आप मोबाइल नबर 9301836788 पर सपर्क कर सूचना दे सकते है।

तीन तरह के सांप

जानकारों ने बताया कि बरसात में जो सांप जंगल के रास्ते घरों में आ रहे है, उनमें कोबरा, पनेल,और घोड़ा पछाड़ है। इनमें कोबरा सबसे खतरनाक प्रजाति का सांप है। जिसके डसने से व्यक्ति की मौत हो सकती है। वहीं घोड़ा पछाड़ और पनेल ज्यादा खतरनाक नहीं है। विशेषज्ञ बताते है कि बारिश में यहीं तीन प्रजाति के सांप अधिक निकलते हैं।

Published on:
08 Jul 2024 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर