भोपाल

Bhupendra Jogi Attacked With Knives : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर चाकुओं से हुआ जानलेवा हमला, VIDEO

Bhupendra Jogi Attacked With Knives : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जोगी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2024, 5:14 PM IST
Bhupendra Jogi Attacked

Bhupendra Jogi Attacked With Knives : इंस्टाग्राम रील से फेमस होने के बाद सोशल मीडिया के सेंसेशन ( Social media influencer ) कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी भूपेन्द्र जोगी ( Bhupendra Jogi ) पर मंगलवार शाम को जानलेवा हमला ( Deadly Attack ) हो गया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर दो नकाबपोश हमलावरों ने उनपर चाकुओं से जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि जोगी न्यू मार्केट स्थित अपनी दुकान से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी 2 नकाबपोश हमलावरों ने चाकुओं से उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे कारोबारी भूपेन्द्र जोगी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित अपनी रेडीमेड गारमेंट की दुकान से घर लौट रहे थे। रोशनपुरा (न्यू मार्केट के पास) स्थित 'बापू की कुटिया' के नजदीक दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और एकाएक भूपेंद्र पर चाकुओं से वार करने शुरु कर दिए। हमले से जोगी की पीठ और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उनपर दो बार हमले किये। शुरुआत में उन पर पीछे से हमला हुआ, जिससे उसकी पीठ पर गहरी चोट आई, वहीं दूसरे हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान भूपेंद्र के दोनों घावों पर 40 टांके आए हैं।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भूपेंद्र जोगी

बता दें कि भूपेन्द्र जोगी राजधानी भोपाल में एक व्यापारी हैं, जिसके सोशल मीडिया पर दो लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उनके 'नाम क्या है… भूपेंद्र जोगी' वाले रील ने सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रीयता हासिल की थी। भूपेन्द्र जोगी की रील को मीम के रूप में सोशल मीडिया पर आपने कभी न कभी जरूर देखा होगा। वायरल रील को नेटिज़न्स ने इतना पसंद किया कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भूपेंद्र जोगी को बुलाकर उनसे मुलाकात की थी।

Updated on:
8 May 2024, 5:14 PM IST
Published on: