
Talibani punishment in MP :मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर इलाके में एक ड्राइवर के साथ सनसनीखेज तालिबानी सजा ( Talibani punishment ) देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक के साथ इसलिए इतनी बेरहमी से मारपीट ( Marpeet Video ) की, क्योंकि उन्हें शक था कि उनका ड्राइवर वाहन से डीजल चोरी ( Diesel Theft ) करता है। यही नहीं आरोपियों ने खुद ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सामने आया वीडियो इतना मार्मिक है कि हम उसे सीदेतौर पर आपको दिखा भी नहीं सकते। साथ ही, उसमें अपशब्दों का भी बेहद इस्तेमाल किया गया है। सामने आए मारपीट के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह आरोपी ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। आरोपी कभी उसे प्लास्टिक की पाइप से मार रहे हैं तो कभी उसपर लात-घूसे बरसा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर वसीम खान और अन्य ने पहले ड्राइवर को प्लास्टिक पाइप से जमकर पीटा, जब इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उसके साथ लात-घूंसों से भी मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। यही नहीं आरोपियों ने युवक को बदनाम करने के लिए उसके साथ की गई मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद गोसलपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Updated on:
8 May 2024, 3:58 PM IST
Published on:
8 May 2024, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.