इस दिन से खुलने जा रहा है इन राशिवालों का सोया हुआ भाग्य...
भोपाल। राशिफल (भविष्यफल) किसी भी व्यक्ति को उसके आने वाले कल के बारे में बताता है। यह एक प्रकार की गणना होती है जो व्यक्ति के राशि की मदद से की जाती है।
किसी भी दिन की शुरुआत होने पर इन्सान के मन में यही सवाल होता है कि उसका आज का दिन कैसा गुज़रेगा। यह चिंता उसे बीती रात से होती है कि आने वाला दिन न जाने कौन सी परेशानियां या कौन सी खुशियां ले कर आने वाला होगा।
जानकारों का मानना है कि किसी मनुष्य का भविष्य आकाश में स्थित ग्रहों से जुड़े तथ्यों और खासकर उसकी राशि में छुपा होता है। राशि की मदद से किसी व्यक्ति से जुड़े ग्रह, नक्षत्रों का उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता आसानी से लगाया जा सकता है। ज्योतिष में ग्रह व नक्षत्र की चाल या प्रभाव से मनुष्य जीवन के भविष्य का अध्ययन किया जाता है।
ऐसे में जहां लोग दैनिक राशिफल जानना पसंद करते हैं वहीं आपके लिए पूरा सप्ताह कैसा रहेगा, इसकी जानकारी साप्ताहिक राशिफल से मिलती है। वहीं इस सप्ताह 21 व 27 अक्टूबर को विघ्नकारक भद्रा योग का निर्माण हो रहा है।
इसके अलावा 21,22 व 24 अक्टूबर को ही कार्य-सिद्धि योग भी बन रहा है। जबकि 25 अक्टूबर को त्रिपुष्कर (तीनगुना फल) योग बन रहा है। जो सूर्योदय से देर रात 3.39 तक रहेगा। इसके अलावा 27 अक्टूबर को ही दूसरा योग सर्वदोषनाशक रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह योग हर राशि को अपने स्तर पर प्रभावित करेंगे।
ज्योतिष के जानकार बीके श्रीवास्तव के अनुसार इसके चलते जहां कुछ राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इन्हें ऑफिस और घर के कार्यों में संतुलन बैठाना जरूरी होगा। जबकि कुछ राशि के जातकों का मन धन के आगमन से प्रसन्न रहेगा।
जबकि वृष राशि वाले छात्रों को अपने करियर में नई दिशा मिलेगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। इसके अलावा वृश्चिक राशि वालों को जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में विजय प्राप्त होगा और साथ ही आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
वहीं कुंभ जातक का दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। सिंगल लोगों की लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है।
जानिये आपकी राशि पर पड़ने जा रहा है क्या असर (21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2018)...
1. मेष राशिफल / ariesRashifal: सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। इस सप्ताह एक बात पर विशेष ध्यान रहे कि राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे और वाणी का प्रयोग मर्यादा पूर्वक करेंगे।किसी सूर्य प्रधान यानि सिंह राशि के व्यक्ति से नयी बिजनेस डील की उम्मीद है। मित्रों की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: पीला और स्वच्छ सफेद रंग धारण करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गौ माता को गुड़ खिलाएं।
2. वृष राशिफल / Tauras rashifal : किसी मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो कि बहुत दिनों से लंबित था, उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। स्वच्छ सफ़ेद वस्त्र धारण करें व सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। व्यवसाय में किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। साथ ही अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
3. मिथुन राशिफल / gemini rashifal : किसी मकर या कुम्भ राशि के जातक के साथ आपका परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद हो सकता है। धन के आगमन से मन कुछ प्रसन्न रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। वहीं मानसिक चिंता भी बनी रहेगी। किसी कार्य के पीछे पड़े हैं जो कि बहुत कठिनाई से हल होगा। सफेद और नीला आपका प्रिय शुभ रंग है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। बुधवार को पालक जिसको गाय को खिलाने से भाग्य में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ भी करें।
4. कर्क राशिफल / cancer rashifal : ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा। सिंह और कर्क राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप आफिस और घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य भी बनाएगा। लेकिन धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। बीपी और मधुमेह से समस्या आ सकती है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: स्वच्छ सफ़ेद वस्त्र धारण करें। भगवान शिव की उपासना करें।
5. सिंह राशिफल / leo rashifal :आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। धैर्य बनाये रखें। कहीं कहीं आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा। इस राशि का स्वामी सूर्य आपको राजनीति में सफलता का एक नया मार्ग दिखायेगा।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: श्री कृष्ण उपासना करें। स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या राशिफल / virgo rashifal : किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। इस सप्ताह कुछ नए कार्यों को करने के लिए आप तैयार हैं। आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।हरा और नीला रंग आपका शुभ रंग है। आपकी रचनात्मक गतिविधि आपको एक नया आयाम देगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन उदर विकार से परेशान रहेंगे। धन का व्यय होगा।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: श्री गणेश जी की उपासना करें।
7. तुला राशिफल / libra rashifal : यह सप्ताह अपने रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। अपने आत्मबल को बनाये रखें। विधि, लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब में पदोन्नति होगी। वैभव और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: आपका शुभ रंग है हरा और नीला। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। दुर्गा चालिसा का पाठ करें।
8. वृश्चिक राशिफल / scorpio rashifal : किसी कर्क, धनु या मीन राशि के जातक से कोई नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। आई टी और मार्केटिंग फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो इस सप्ताह अपने परिपूर्णता की तरफ है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: नारंगी रंग शुभ है। श्री हनुमान चालिसा का पाठ करें।
9. धनु राशिफल / sagittarius rashifal : धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। शनि का इस राशि में गोचर का विशेष प्रभाव राजनीति और न्यायिक फील्ड के जातकों को सफलता प्रदान करेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। नीला और हरा रंग आपका शुभ रंग है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
10. मकर राशिफल / capricorn rashifal :जॉब में उन्नति करेंगे। इस सप्ताह किसी बड़े राजनेता से सम्पर्क का लाभ मिलेगा। आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पर कार्य करें क्योंकि शनि की साढ़े साती आपको प्रभावित कर रही है,विचारों का जाल कम करिए। ज्यादा कार्यों के दबाव से तनाव हो सकता है। नीला और हरा आपका प्रिय शुभ रंग है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: श्री कृष्ण उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
11. कुंभ राशिफल / Aquarius rashifal : धन का आगमन होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों को इस सप्ताह सुअवसर प्राप्त होगा। किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप अपने आपको बहुत सहज और सफल महसूस करेंगे। सफेद और नीला रंग शुभ है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: भगवान शिव की उपासना प्रतिदिन करते रहें। श्री कृष्ण मंदिर में गीता का पाठ करें।
12. मीन राशिफल / pisces rashifal : व्यवसाय में आपके पास मेष या वृश्चिक राशि का जातक एक नया बिज़नेस प्रस्ताव ला सकता है जिसको आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। आपकी यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफल रहेंगे। पीला और सफेद रंग शुभ है।
ये करने से बढ़ेगी शुभता: माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करेंहै। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।