VD Sharma - विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का दावा करनेवाली बीजेपी और बढ़ती जा रही है।
VD Sharma - विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का दावा करनेवाली बीजेपी और बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने दलगत सदस्यता का कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन पर्व 2024 Sangathan Parv 2024 के तहत 14 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस प्रकार देश का हर 10 वां शख्स अब बीजेपी का सदस्य बन गया है। एमपी बीजेपी ने इसे पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का वैश्विक शिखर करार दिया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
संयुक्त राष्ट्र सोशल-इकोनॉमिक एजेंसी UNDESA ने अप्रैल 2023 में भारत की जनसंख्या करीब 142 करोड़ होने का अनुमान व्यक्त किया था। करीब 142 करोड़ भारतीयों के ही आधार नंबर जारी किए गए हैं। बीजेपी ने 14 करोड़ सदस्य बनने का दावा किया है। इस लिहाज से भारत का हर 10 वां नागरिक बीजेपी से जुड़ गया है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व पर जन-जन के विश्वास, @BJP4India राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के सांगठनिक कौशल एवं हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि #SangathanParv2024 के तहत 14 करोड़ नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
एक अन्य ट्वीट में वीडी शर्मा ने लिखा-
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ताओं को बधाई एवं केन्द्रीय नेतृत्व का अभिनंदन।
पीएम श्री @narendramodiजी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से "2047 तक विकसित भारत" निर्माण हेतु कृत-संकल्पित हैं।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में राज्य के पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए 14 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के साथ पुनः संगठनात्मक शक्ति का वैश्विक शिखर छू लिया है।
यह आंकड़ा केवल संख्या नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व और संगठन के प्रति देश के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता निरंतर बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। यही समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा इस उपलब्धि की नींव है।
इस गौरवशाली अवसर पर समस्त भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।