
Rahul Gandhi Bhopal visit (image-source-X)
Rahul Gandhi Bhopal Visit- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश का दौरा किया। वे प्रदेश में ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने भोपाल आए थे। करीब 6 घंटे में उन्होंने 3 अहम बैठकें लीं और ब्लॉक व जिला अध्यक्षों से लेकर विधायकों व सांसदों तक से रूबरू हुए। राहुल गांधी की नई कांग्रेस का ब्लूप्रिंट कैसा है, पार्टी ने इस दौरे में क्या पाया, क्या खोया- इसे 7 प्वाइंट में समझते हैं-
विधायक आरिफ मसूद ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में ऐसा सवाल उठाया जिसपर राहुल गांधी भी चौंक उठे। मसूद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्षों का चुनाव जिन ऑब्जर्वर के बल पर की जा रही है वे ही भेदभाव करेंगे तो क्या होगा! राहुल गांधी ने इस बात को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन महामंत्री के. वेणुगोपाल से इसे नोट करने को कहा। यानि अब बड़े नेता भी कार्रवाई की जद में हैं, जवाब तो देना ही होगा।
Updated on:
3 Jun 2025, 7:24 PM IST
Published on:
3 Jun 2025, 7:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.