भोपाल

“मेरा भी अंतिम समय आएगा पर अभी मरने वाली नहीं”, पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा बयान

mp former cm uma bharti - पूर्व सीएम ने कहा— मेरी समाधि वृंदावन में ही बनेगी, स्वास्थ्य में खराबी की अटकलें खारिज कीं
2 min read
Aug 09, 2026
एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती का मौत पर बडा बयान
uma bharti एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती का मौत पर बडा बयान- Image uma bharti X account

uma bharti - मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने मौत के संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा- "सबका अंतिम समय आता है, मेरा भी आएगा पर मैं अभी मरने वाली नहीं।" मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के स्वास्थ्य में खराबी की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। उन्होंने गंभीर बीमारी के तमाम कयासों को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि पूर्व सीएम उमा भारती ने उनकी समाधि बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जब भी मौत हो, लेकिन मेरी समाधि वृंदावन में ही बनेगी।

पूर्व सीएम उमा भारती ने खराब स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया की रिपोर्ट का शनिवार को बाकायदा खंडन किया। उन्होंने कहा, दो दिन पहले मेरे दांत में दर्द हुआ, जिसके बाद वे वृंदावन के रामकृष्ण अस्पताल गई थीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में गंभीर बीमारी की खबरें फैलीं। उमा भारती ने स्पष्ट किया कि दांत का मामूली इलाज हुआ। इसके बाद मैं अस्पताल से लौट गई थी।

उमा भारती श्रावण मास में वृंदावन में समय बिताने आईं हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने जीवन का अंतिम समय वृंदावन में ही बिताऊंगी एवं मेरी समाधि भी यहीं बनेगी। लेकिन फिलहाल वे स्वस्थ हैं।

बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान मीडिया एवं शुभचिंतक के लिए अपने एक्स हेंडल पर दो घटनाओं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि जब मैं 15 जून को हरिद्वार से दिल्ली आ रही थी तो प्रचंड गर्मी थी। गाड़ी में एसी होते हुए भी मैं खिड़की खुली रखती हूं जिससे तेज गर्मी से कमजोरी लगने लगी। तब मैंने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रूकवाई और पीछे चल रही एंबुलेंस से चिकित्सक दल को बुलाया। बीपी बहुत कम मिला तब उन्होंने पास से कॉफी बनवाकर पिलवाई एवं जिला प्रशासन को खबर भी कर दी। बीपी ठीक होते ही आधे घंटे बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।

स्वास्थ्य पर भ्रम फैल रहा

वृंदावन की घटना का भी उमा भारती ने उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मैं 18 जून से श्री वृंदावन धाम में हूं। कल मेरे दांत में दर्द हुआ तो अस्पताल में परीक्षण के लिए गई। मामूली सी चिकित्सा के बाद लौट आई। मीडिया में इन दोनों घटनाओं से स्वास्थ्य पर भ्रम फैल रहा है।

जीवन का अंतिम समय वृंदावन में ही बिताऊंगी

उभा भारती ने कहा कि- "मैं अपने जीवन का अंतिम समय वृंदावन में ही बिताऊंगी। मेरी समाधि भी यहीं बनेगी।" मौत के संबंध में उन्होंने कहा कि हर एक का अंतिम समय आना है, मेरा भी आएगा लेकिन अभी मैं मरने वाली नहीं हूं। अपना प्यार बनाए रखिए, यह मेरी आयु और बढ़ा देगा।

Updated on:
09 Aug 2026 06:41 am
Published on:
09 Aug 2026 06:41 am