भोपाल

“सुप्रीम कोर्ट एक मिनट में सुलझा देगा मीनाक्षी नटराजन का केस”, MP की राज्यसभा सीट पर बड़ा बयान

Goa Congress President Girish Chodankar Statement- मीनाक्षी नटराजन केस पर गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर का बयान, कहा— चुनाव आयोग ने नहीं निपटाया केस
2 min read
Jun 11, 2026
Statement by Goa Congress President Girish Chodankar on the Meenakshi Natarajan case
Meenakshi Natarajan case - मीनाक्षी नटराजन और अभिषेक मनु​ सिंघवी। (फोटो: Instagram k.c.venugopal/ X @DrAMSinghvi)

Meenakshi Natarajan Case- मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। हालांकि कांग्रेस की इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केस पर गुरुवार को ही सुनवाई की जरूरत बताई थी। इस बीच गोवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गिरीश चोडंकर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में यह मामला एक मिनट में सुलझ जाएगा।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में कांग्रेस ने बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। रात 1 बजकर 48 मिनट पर डिजिटली दायर की गई याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर पर पक्षपातपूर्ण फैसला लेने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने गैर-कानूनी और मनमाने ढंग से नामांकन निरस्त किया है। याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश को रद्द करने की मांग की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दोनों पक्षों यानि कांग्रेस और चुनाव आयोग के तर्क सुने और इसके बाद सुनवाई कल तक के लिए टाल दी। कोर्ट में कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए थे। शुक्रवार को सुनवाई करने की बात पर उन्होंने कोर्ट से तब तक राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित न करने का आग्रह किया। इस पर भी कोर्ट ने यह कहते हुए केस को कल के लिए सूचीबद्ध कर दिया कि ऐसे मामलों में नियम पूर्व निर्धारित हैं।

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर अनेक कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडंकर ने कहा है कि, "यह रिटर्निंग ऑफिसर का काम ही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट केस को एक मिनट में सुलझा देगा।"

रिटर्निंग ऑफिसर का काम बस यह देखना कि सभी कॉलम भरे हैं या नहीं

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश चोडंकर ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफिसर का काम बस यह देखना है कि सभी कॉलम भरे गए हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि असल में यह कानूनी मामला है। गोवा अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्याय करने की आस जताई।

यह सिर्फ़ दो मिनट का मामला था लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं किया

गिरीश चोडंकर ने कहा- "यह सिर्फ़ दो मिनट का मामला था, लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट इसे एक मिनट में सुलझा देगा।"

Updated on:
11 Jun 2026 07:03 pm
Published on:
11 Jun 2026 01:50 pm