भोपाल

बीजेपी में ‘MP’ का वर्चस्व! कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी

बीजेपी में 'MP' का वर्चस्व! कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी

less than 1 minute read
Jun 14, 2019
BJP membership program launched by Mahendra Nagh Pandey in UP

भोपाल। 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा अपने अगले मिशन में जुट गई है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अहम बैठक की। इस बैठक के बाद कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई। इनमें कई प्रमुख पदों को मध्य प्रदेश के नेता संभालेंगे।

ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सौंपी पार्टी की अहम जिम्मेदारी

अगर जिम्मेदारी के तौर पर देखा जाए तो मध्य प्रदेश के नेताओं का बीजेपी में रुतबा बढ़ गया है। एक तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है तो दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय को संसदीय दल कार्यालय का प्रभार दिया गया है।

इन सबके बीच अगर अहम जिम्मेदारियों की बात की जाए तो दिल्ली में एमकी के नेताओं को अगम जिम्मेदारी दी गई है। उनमे सबसे प्रमुख हैं थावरचंद गहलोत। थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में नेता की भूमिका मिली है जबकि पिछली सरकार में ये जिम्मेदारी अरुण जेटली के पास थी। इसके अलावा वीरेंद्र खटीक को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

बीजेपी में 'MP' की जिम्मेदारी

Updated on:
14 Jun 2019 11:40 am
Published on:
14 Jun 2019 11:33 am
Also Read
View All