भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। शिवराज सिंह को ये जिम्मेदारी पार्टी की बैठक में दी गई है। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार को पार्टी के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शिवराज सिंह के अलावा, पूर्व सीएम उमा भारती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे।