भोपाल

सिर्फ इन ‘8 सवालों’ के जवाब चाहिए… खुल जाएगा ट्विशा की मौत का सच !

Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामला उलझता जा रहा है...
3 min read
May 21, 2026
Twisha Sharma Death Case:
Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case:भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस लगातार उलझता जा रहा है। इस केस में रोज नए पहलू सामने आ रहे है। इस केस से जुड़े सारे मामलों को देखते हुए ये केस अब गहरे स्तर पर सोचने पर मजबूर कर रहा है। बता दें कि टि्वशा की डेडबॉडी बीते 9 दिनों से भोपाल मोर्चरी में रखी हुई है लेकिन परिवार अंतिम संस्कार करने नहीं करने पर अड़ा हुआ है।

वहीं दूसरी ओर ट्विशा के पिता ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उसकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने प्रभावशाली लोगों को कॉल किए थे। इस दावे ने अब कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

कॉल डिटेल को संदिग्ध करार

मृतका के पिता ने CDR से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची को साझा कर दावा किया कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उसकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कई जजों, प्रभावशाली लोगों और CCTV तकनीशियनों को लगातार फोन कॉल किए। परिजन ने कॉल डिटेल को संदिग्ध करार दिया और मामले की जांच CBI से कराने की मांग की। परिवार का आरोप है कि ये कॉल इस मामले को प्रभावित करने के लिए की गई थी।

इस पूरे मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह को फरार बताया जा रहा है, जबकि उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। ऐसे में पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन परिस्थितियों में ट्विशा को न्याय कैसे मिलेगा और जांच आखिर किस दिशा में आगे बढ़ेगी। ऐसे में ट्विशा की मौत से जुड़े 8 बड़े सवाल हैं, अगर इन प्रश्नों के जवाब मिल जाए तो ये केस तुरंत सॉल्व हो सकता …..!

ये हैं वो 7 सवाल

-ट्विशा शर्मा की मौत से पहले आखिरी 60 मिनट में क्या हुआ ? ट्विशा के छत पर जाने के बाद क्या-क्या हुआ ? उस वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और किसी ने मदद क्यों नहीं की?

-अगर ट्विशा ने आत्महत्या की थी, तो तुरंत अस्पताल क्यों नहीं ले गए? क्या उस समय किसी चीज़ को छिपाने या संभालने की कोशिश हो रही थी?

-ट्विशा ने मौत से पहले अपनी मां और बहन को कई मैसेज किए थे। क्या इशारा करते हैं मौत से पहले भेजे गए ये मैसेज ?

-ट्विशा ने बताया था कि समर्थ मुझसे पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है.' ऐसे में सवाल है कि क्या वह लगातार किसी दबाव में थी ?

-ट्विशा की मौत के मामले में परिवार लगातार आरोप लगा रहा है कि ट्विशा की मौत वाली जगह पर कई अहम सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। सवाल यह भी है कि पुलिस ने घटनास्थल को कितनी जल्दी सील किया और क्या हर एंगल से फॉरेंसिक जांच हुई ?

-ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी तस्वीर साफ क्यों नहीं ? शरीर पर मिले निशान, चोटों की स्थिति और मौत का सही कारण अब भी बहस का विषय बना हुआ है। क्या मेडिकल रिपोर्ट पूरी सच्चाई बता पा रही है?

-सिर्फ आत्महत्या का मामला है या कुछ और? क्या ट्विशा ने खुद जान दी, या परिस्थितियां उसे वहां तक ले गईं ? या फिर कहानी में कोई ऐसा सच छिपा है, जो अभी सामने आना बाकी है?

-ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला ने किसको किया कॉल…आरोप है कि उन्होंने 46 नंबर पर कॉले किए। सवाल यह है कि यह कौन लोग थे जिन्हें ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह कॉल कर रही थी और इसके पीछे की वजह क्या थी?

Updated on:
21 May 2026 04:44 pm
Published on:
21 May 2026 04:44 pm