भोपाल

40 साल बाद मिले ये दोस्त, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

आनंद विहार स्कूल में एलुमिनी मीट 'गूंज' का आयोजन
less than 1 minute read
• •
Apr 15, 2019
news
40 साल बाद मिले ये दोस्त, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

भोपाल। आनंद विहार स्कूल में एलुमिनी मीट 'गूंज' का आयोजन किया गया। यह एक अनोखा आयोजन रहा। इस एलुमिनी को यादगार बनाने के लिए 1979 और 2000 तक के 800 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने टीचर्स का सम्मान किया। स्कूल में जाकर अपने दिनों को याद किया और सेल्फी ली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे की टांग भी खींची। जिसमें किसी ने एक को मोटा कहा तो किसी ने गंजा। फिल्मी गीतों के साथ डांस और मस्ती भी हुई।

रेकॉर्ड के लिए की दावेदारी
यह देश की पहली ऐसी एलुमिनी रही जिसमें 1979 से 2000 तक 22 बैच के 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने शिरकत की। इसको देखते हुए स्टूडेंट्स ने वल्र्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में इस आयोजन को दर्ज करवाने के लिए यूके से टीम बुनाई। जिसके बाद टीम ने इस फंक्शन को वल्र्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में शामिल किया और प्रोविजंस सर्टिफिकेट प्रदान किया।

तीन माह पहले से की थी तैयारी

मुंबई से आए आशीष घीके ने बताया कि हमने तीन माह पहले इस एलुमिनी की तैयारी थी। इसे यादगार बनाने चाहते थे इसलिए 1979 से लेकर 2000 तक के स्टूडेंट्स को बुलावा भेजा। जिसके लिए हमनें फेसबुक और सोशल मीडिया की मदद भी ली। करवां आगे बढ़ा और सभी लोगों ने एलुमिनी मीट का प्रोग्राम बनाया।

Published on:
15 Apr 2019 08:06 am