Western Disturbance : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से एमपी के 15 जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक, आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Western Disturbance :मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। एक तरफ प्रदेशभर के तापमान में अबतक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो वहीं, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से प्रदेश के 15 जिलों में आगामी 24 घंटों में 18 फरवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक, आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। खासतौर पर 18 फरवरी को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा, जबकि 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है।
ग्वालियर-चंबल और आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। हालांकि, भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे शहरों में दिन में गर्मी का असर तो देखने को मिलेगा, लेकिन शाम होतो होते यहां भी बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान) में पहले दिख रहा है, जो धीरे-धीरे मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। राज्य में इसका प्रभाव सीमित लेकिन महत्वपूर्ण है। मुख्य रूप से उत्तरी और पश्चिमी-मध्य हिस्सों में। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि, भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन गरज-चमक और बिजली से सावधानी बरतनी होगी।