भोपाल

दो शावकों के साथ गुम हुआ टाइगर, हाई रेज्यूलेशन कैमरों से ढूंढ रहा वन विभाग

Tiger Missing in MP: मानसून के सीजन में बारिश से भोपाल के कलियासोत और कोलार के जंगलों में बढ़ी हरियाली, वन विभाग ढूंढ रहा हरियाली के बीच दो शावकों के साथ कहां खोया टाइगर
less than 1 minute read
Jul 28, 2025
Tiger Missing With two cubs in Bhopal Forest Department Searching
हरियाली के चलते बंद हुए कलियासोत और केरवा के जंगलों के रास्ते, इस बीच नजर ऩही आ रहा टाइगर, अपने शावकों के साथ गायब, वन विभाग ने तेज की सर्चिंग(फोटो सोर्स: फ्रीपिक)

Tiger Missing in MP: राजधानी के पास एक टाइगर और दो शावकों का मूवमेंट है लेकिन बरसात में यह लापता है। एक माह से इनका मूवमेंट दर्ज नहीं हुआ। हरियाली बढ़ी तो हाई रेज्यूलेशन कैमरे से इनकी तलाश हो रही है। कोलार, कलियासोत सहित आसपास जंगल के रास्ते बंद हो गए हैं। इनके साथ ही समरधा को मिला 25 टाइगर मौजूद हैं। इनमें 17 शावक हैं। शहर के आसपास के वन क्षेत्र में निगरानी के लिए वन विभाग का ई सर्विलांस सिस्टम काम कर रहा है।

हाई रेज्यूलेशन कैमरों की मदद से टाइगर और उसके शावकों (Tiger Missing in MP) की लोकेशन पर नजर है। अधिकारियों के मुताबिक हरियाली बढ़ गई हैं। ऐसे में वन क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों के फुटेज पाना मुश्किल हो रहा है। यही कारण है कुछ समय से टाइगर कैमरे में ट्रैप नहीं हो पाया। वन विभाग (Forest Department) ने चार करोड़ से ई सर्विलांस सिस्टम बनाया है। केरवा में मुख्यालय है।

अवैध प्रवेश रोकने के लिए बाउंड्री में सुधार

वन क्षेत्र में अवैध प्रवेश रोकने के लिए बाउंड्री में सुधार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लोहे फैसिंग जहां जहां टूट गई थी वह सही कराई गई है। कलियासोत में सबसे ज्यादा स्थानों पर इस तरह के हालत थे। इससे पहले जनवरी 2025 में कोलार के चंदनपुरा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर टाइगर नजर आने का वीडियो सामने आया था।

हाई रेज्युलेशन कैमरों से ढूंढ़ रहा वन विभाग

टाइगर वन क्षेत्र के भीतरी हिस्से में हैं। वन विभाग हाई रेज्युलेशन कैमरों से निगरानी कर रहा है। अभी वन क्षेत्र में हरियाली अधिक है। वाहनों का रास्ता बंद हो गया है।

-लोकप्रिय भारती, जिला वन अधिकारी

Published on:
28 Jul 2025 09:21 am