22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhind / BEO थप्पड़ कांड में बड़ा एक्शन, मंडल अध्यक्ष नीरज को पद से हटाया, पहले इन पर भी हुई कार्रवाई

BEO थप्पड़ कांड में बड़ा एक्शन, मंडल अध्यक्ष नीरज को पद से हटाया, पहले इन पर भी हुई कार्रवाई

BEO thappad Kand: बीईओ को थप्पड़ मारने के मामले में मंडल अध्यक्ष नीरज पर एआईआर, भिंड भाजयुमो अध्यक्ष विक्रांत सिंह पर बस में नशा कर उत्पात मचाने का आरोप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालते ही दी थी अनुशासन की सीख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 28 Jul 2025, 8:58 AM IST

BEO Thappad Kand Bhind

BEO Thappad Kand Bhind: भिंड के मेहगांव मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को भाजपा ने पद से हटाया, इससे पहले भिंड जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा पर पर भी हुआ था एक्शन।(फोटो सोर्स: पत्रिका)

BEO Thappad Kand: एमपी के थप्पड़ कांड में भिंड के मेहगांव मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को भाजपा ने पद से हटा दिया। इससे पहले शनिवार 26 जुलाई को भिंड जिला भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा को पद से बर्खास्त किया गया था। उन पर दिल्ली से आ रही एक बस में नशा कर उत्पात मचाने, पेशाब करने जैसे गंभीर आरोप थे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नीरज शर्मा के खिलाफ गुरु पूर्णिमा के दिन मेहगांव के सांदीपनि स्कूल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा के साथ विवाद करने, थप्पड़ मारने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचने के मामले में मेहगांव पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। हालांकि भाजपा ने दोनों के खिलाफ की कार्रवाई को बर्खास्त के बजाय पद से मुक्त करने का नाम दिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (MP BJP President Hemant Khandelwal) ने कामकाज संभालते ही मंच से कहा था कि पार्टी में अनुशासन अहम है। सभी को मानना पड़ेगा, जो नहीं मानेगा या विपरीत व्यवहार करेगा, उसके खिलाफ सत कदम उठाए जाएंगे। मेहगांव मंडल अध्यक्ष व भिंड जिला भाजयुमो अध्यक्ष पर कार्रवाई को हेमंत के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

क्षेत्र में फूट रहा था गुस्सा

इन पदाधिकारियों की करतूतों से भिंड समेत आसपास के जिलों में भाजपा के खिलाफ लोगों को गुस्सा देखने में आ रहा था। पार्टी के ही एक धड़े में चिंता थी कि जिमेदार पदों पर बैठे नेता इस तरह की हरकत करेंगे तो जनता नाराज होगी। फीडबैक प्रदेश भाजपा तक पहुंचा और फिर कार्रवाई की गई।

कांग्रेस बना रही थी मुद्दा

इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह एवं मेहगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राहुल भदौरिया ने आंदोलन की घोषणा की थी। चौधरी बीईओ को साथ लेकर थाने गए थे। बाजार बंद का आह्वान भी किया था, जिसका कई व्यापारियों ने समर्थन कर दिया था। बीईओ एसपी को आवेदन देकर आपबीती बताई थी।

तीन दिन तक नहीं खुला था मामला

मेहगांव के सांदीपनि स्कूल परिसर में 10 जुलाई को आयोजित गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन कार्यक्रम के दौरान भाजपा मेहगांव के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा को कथित रूप से 20 हजार रुपए की मांग मामले में थप्पड़ जड़ दिया था।

घटना तीन दिन तक दबी रही, लेकिन जब 13 जुलाई को एबीवीपी के पदाधिकारी मिलने गए तब बीईओ घटना को यादकर रो पड़े थे। इसके बाद लगातार विरोध हो रहा था।

झूठा प्रकरण... पद पर नहीं रहना चाहता

नीरज शर्मा ने भिंड भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखा है। कहा है कि बीईओ ने मेरे खिलाफ दर्ज कराया प्रकरण झूठा है, फिर भी मैं पार्टी की रीति-नीति को समझता हूं। मेरे खिलाफ मामला दर्ज हो गया है, इसलिए नैतिकता के आधार पर पद पर नहीं रहना चाहिए। जिसे आधार बनाते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया।