सिंघार ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। घोटालों की फेहरिस्त बढ़ रही है, लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने, फर्जी मुकदमे लादने की कोशिश में लगी है। बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, फूलसिंह बरैया, भवरसिंह शेखावत, सचिन यादव सहित अन्य विधायक मौजूद रहे।