भोपाल

Health news: डिप्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, रहेंगी फिट

डिप्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, रहेंगी फिट...

2 min read
May 09, 2018

भोपाल। वर्तमान में डिप्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर देखा गया है कि घर की महिलाएं डिप्रेशन का शिकार ज्यादा रहती है। क्योंकि वे छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाती हैं और टेंशन ले लेती हैं।


कई बार ऐसा होता है कि यह बहुत कम समय के लिए रहता है, लेकिन कभी-कभी भयानक रूप ले लेता है। डिप्रेस्शन में कई महिलाएं अपनी जिंदगी में कुछ ऐसे फैसले ले लेती हैं, जो उनके या उनके अपनों के भविष्य को हमेशा के लिए परेशानियों में डाल देता है।

ये भी पढ़ें

गर्मी में इन 9 चीजों को जरूर करें खाने में शामिल, हेल्दी रहेगी स्किन और बॉडी…

यह उसके और उसके परिवार वालों के लिए भी परेशानी का कारण बन जाता है। डिप्रेशन से बाहर निकलने का बस एक ही तरीका है कि हम हमेशा हंसते रहें। कोशिश करें की आप छोटी छोटी बात से परेशान न हो।


मनोचिकित्सक डॉ. विवेक मिश्रा बताते हैं कि डिप्रेशन में हम एेसे हो जाते हैं कि अपने आपसे हार मानने के साथ हर उस व्यक्ति या चीज से हार मान जाते हैं जिससे हम लडऩा चाहते हैं। हम यही सोचते रहते हैं कि यह मुझसे नहीं हो पाएगा। यही हमारे लिए हानिकारक बन जाता है।

जिससे हम भयानक डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए कभी भी यह न सोचे कि मैं यह काम नहीं कर पाउंगी।

डिप्रेशन के लक्षण
- सोच में डूबे रहना व हेल्थ के बारे में सोचते रहना।
- हमेशा निगेटिव सोचना व किसी भी काम को करने में मन न लगना।
- छोटी-छोटी बातों पर भी अपनों पर चिड़चिड़ करना।
- गलतफहमी में बने रहना, बात-बात पर मन का बदलना।
- अकेले रहना, भयानक सपने आना
- अनमने से बने रहने के साथ स्ट्रेस में रहना व लोंगो के सामने बहुत कम बोलना।

डिप्रेशन से होने वाली बीमारियां
डिप्रेशन में रहने के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे— दर्द होना, दिल का कांपना, खाना निगलने में मुश्किल, चक्कर आना, मासपेशियों में दर्द, शरीर का कांपना, पसीना आना, ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होना, थकावट होना।

प्रॉब्लम्स को उगलें
जिंदगी में किसी भी प्रॉब्लमस से स्ट्रेस हो सकता है। एेसे में समस्याओं को दूसरे लोगों जैसे दोस्त, भाई, बहन, आदि के साथ शेयर करते रहना चाहिए।

ऐसा करने से आपका मन हलका होगा और आप अच्छा महसूस करेंगी।

ऐसे रहें रिलेक्स
अगर बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं या डिप्रेस्ड महसूस कर रहे हैं तो महत्वपूर्ण है कि कुछ अच्छे गाने सुनें, जिससे खुद को रिलेक्स फील करेंगे। साथ ही तनाव को कम करने के लिए योगा का सहारा भी ले सकते हैं। इसके अलावा वह काम करें जो आपके करना अच्छा लगता है।

चेहरे पर रखें मुस्कान
हंसने से स्ट्रेस कम होता है। इससे हमारी मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

इससे फील गुड फैक्टर और एन्डार्फिन हार्मोन्स की मात्रा बढ़ती है। इससे काफी रिलेक्स महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें

आपकी कारों को वापस बुलाने जा रही है मारुति कंपनी! ये है कारण
Published on:
09 May 2018 05:15 pm
Also Read
View All