दरअसल इस दौरान भोपाल सहित मध्यप्रदेश व अन्य जिलों में भी इन कारों की खरीदी हुई थी। इनमें 44,982 कारें स्विफ्ट के नए मॉडल की हैं, जिसे इस साल फरवरी में लांच किया गया था। 7,704 कारें बलेनो मॉडल की हैं। ब्रेक वैक्यूम हॉज एक रबड़ पाइप होती है, जो ब्रेक लगाते समय वैक्यूम रिलीज करती है। इसका ब्रेक की क्षमता या दूरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कारों को रिकॉल करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह सुरक्षा से जुड़ा मसला नहीं है।