29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: कार ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, एक घायल

Breaking: कार ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, एक घायल

2 min read
Google source verification
accident

अशोकनगर। चंदेरी थाने के अंतर्गत ग्राम गोधन में Scorpio ने बाइक को मारी। इस टक्कर में 3 की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में मलखान सिंह बुंदेला 60 वर्ष, संजय पुत्र जय राम केवट 18 वर्ष व विजय पुत्र ज्ञानी केवट 18 वर्ष शामिल हैं तीनों ही मृतक गोधन के निवासी हैं जबकि रविंद्र पुत्र मोहन केवट 18 साल गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद Scorpio में सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए जबकि दूसरा वाहन एक खंती में जा गिरा।

आसपास के लोगों का कहना है कि वाहन एक महिला चला रही थी। गाड़ी की बहुत ही तेज गति में थी। सामने से वाहन आता देख, वह घबरा गई और अपनी गाड़ी को संभाल न सकी। जब उसने दुपहिया वाहन को टक्कर मारी तो रूकने बदले वह वाहन छोड़कर भाग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और 108 को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जाएजा लिया। साथ ही Scorpio के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिससे फरार मुजरिम को पकड़ा जा सकें।

पुलिस ने घायलों को पास के ही निजी अस्पतला में भेजा। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बाकी 3 शवों को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कारवाई की जाएंगी।

इसी तरह की एक और घटना आज देखने को मिली। एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। हादसे में अर्जुन पुत्र चंद्रपाल निवासी केशवपुर 18 साल की मौत हो गई। जबकि अभिषेक पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी बरोदिया गंभीर घायल है। दोनों दोस्त अभिषेक के बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने ईसागढ़ गए थे और वहां से लौटकर आ रहे थेै तभी संकटमोचन के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों को कहना है कि यह हादसा बहुत ही दिल देहला देने वाला था।