
अशोकनगर। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को कलेक्टर विजय चमक एसपी तिलक सिंह नपा अध्यक्ष सुशीला साहू भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए एसपी तिलक सिंह ने बताया कि बच्चे अपने हो या पराए होते ही अच्छे हैं बच्चे भगवान का रुप होते हैं जो बच्चे खेलते हैं कोई ना कोई खेल वह नहीं जाते हैं जेल रामायण बताया कि निश्चित बच्चों को खेलने की आदत होती है खेल एक नशा है। खेलने वाला व्यक्ति कभी बूढ़ा नहीं होता इसलिए खेल का नशा जरूरी है।
बच्चों को पुलिस से डरना नहीं चाहिए डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस का दोस्त समझ लीजिए। पुलिस से बात करिए जिंदगी में कभी भी जरूरत पड़े तो पुलिस को उतारिए उन्होंने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि जो बच्चे बारहवीं पढ़ रहे हैं। उन्हें मोबाइल की जरूरत नहीं है। पढ़ने वाले बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए उन्होंने फेसबुक पर लाइक करने को समझाते हुए कहा कि अपना फेस सबसे अच्छा है किसी के फेस को लाइक क्या करना है जो बच्चा अपने माता-पिता का सम्मान करता है वह हमेशा आगे बढ़ता है अनुशासित हो जाता है वह कभी गलत नहीं करता।
कार्यक्रम को कलेक्टर विजय जामुन ने संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप में निर्धारित 8 खेल हैं। इन खेलों में समर कैंप में आप भरपूर आनंद उठाएं तथा अन्य खेलों में भी भाग लें देसी खेलकूद आप भूल गए हैं गिल्ली डंडा खेलने और भी आनंद आता है खेलकूद ना सिर्फ अपने आप को दुरुस्त रखता है बल्कि जीवन में आगे बढ़ने में उपयोगी साबित होता है स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है स्वस्थ रहे बिना लंबी आयु जी नहीं सकते जो भी खेल अच्छा लगता है। उस खेल को चुने और अपना कैरियर बनाएं।
नपा अध्यक्ष सुशीला साहू ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं संजय स्टेडियम की कायाकल्प के लिए उन्होंने 1000000 की योजना बनाई है नपा लगातार प्रयास कर रही है शिविर में योगदान देंगे तो कुछ सीखेंगे बड़े-बड़े खिलाड़ी हमारे अपने बीच से ही निकल कर आते हैं कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष जय कुमार सिंघई रंजीत सिंह हितेन बुधौलिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन पीटीआई प्रहलाद श्रीवास्तव ने किया स्वागत भाषण युवा कल्याण विभाग की जिला खेल अधिकारी संचिता राठौर ने दिया आवाज शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी रमेश ओझा ने माना।
इस इस दौरान दिल्ली में आयोजित नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शामिल हुए 5 बच्चों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर कलेक्टर-एसपी द्वारा सम्मानित किया गया दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में दीपक बेरागी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था इसके साथ ही करिश्मा भरे अनमोल जैन नीरज अहिरवार मानसी रघुवंशी नए ब्राउन मेडल प्राप्त किए हैं।
ऐ देंगे प्रशिक्षण
संजय स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण देने वालों में सचिन नाडिया फुटबॉल का प्रशिक्षण एडवोकेट के के बोरे हॉकी का मनेंद्र यादव शैलेंद्र शर्मा व प्रवीण भारद्वाज योग का प्रशिक्षण देंगे मनोज राठौर क्रिकेट का आदित्य शर्मा बास्केटबॉल का प्रियम शर्मा दीपांशु शर्मा बास्केटबॉल का नासिर खान बैडमिंटन हजारिया कराते जूली राजवीर सिंह कुशवाह बिछु कराते जुड़ो गणेश जाधव क्रिकेट इसके अलावा संगीता राठौर अरुण रघुवंशी कैलाश श्रीवास्तव रमेश ओझा सहित अन्य शिक्षक बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे आज से जिले के 4 ब्लॉकों में भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया शिविर के दौरान बच्चों को खेल सामग्री भी दी गई।
Published on:
07 May 2018 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
