भोपाल

भीषण गर्मी में ‘एसी का कंप्रेसर’ न फटे, इसलिए तुरंत करें ये 6 काम

Ac compressor blast: मैनिट के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी केआर अहरवाल का कहना है, गर्मी में एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में ध्यान दें, कूलिंग के लिए कंप्रेसर के आसपास का तापमान कंडेंसर के तापमान से 10 डिग्री कम हो।

2 min read
May 04, 2026
Ac compressor blast (Photo Source: AI Image)

Ac compressor blast: पिछले दिन दिल्ली की एक इमारत में एसी फटने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन फ्लैटों में आग भड़क गई। घटना से उन लोगों को सबक लेने की जरूरत है, जिन्होंने अपने-अपने घरों या दफ्तरों में एसी लगाए हुए हैं। ऐसे में एसी के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विशेषज्ञों और तकनीकी जानकारों की मानें, तो एसी से निकलने वाली गर्म हवा बाहरी तापमान को भी बढ़ा देती है। कंडेसर और कंप्रेसर के तापमान में 10 डिग्री का अंतर रखें। खासतौर पर मई में पारा चढ़ता है। ऐसे में गर्मी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

11 मार्च से पत्नी लापता…, पति के पैसों पर पुलिसकर्मियों ने की गोवा की सैर, दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

अंदर कूलिंग, बाहर हीटिंग

मौसम विशेषज्ञ डॉ. जीडी मिश्रा का कहना है, लगातार बढ़ते क्रांक्रिट के जंगल, वाहनों के साथ-साथ एसी की बढ़ती संख्या भी तापमान बढ़ा रही है। एसी जिस तेजी से अंदर ठंडक देता है, उससे अधिक तीव्रता से गर्म हवा बाहर फेंकता है। एसी से निकलने वाली क्लोरोफ्लोरो कार्बन जैसी गैसें ओजोन परत को नुकसान पहुंचाती है, जिससे वायुमंडल का तापमान बढ़ रहा है।

कंडेसर का प्रेशर बढऩे से एसी में हो सकता है फॉल्ट

मैनिट के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी केआर अहरवाल का कहना है, गर्मी में एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में ध्यान दें, कूलिंग के लिए कंप्रेसर के आसपास का तापमान कंडेंसर के तापमान से 10 डिग्री कम हो। अक्सर कंडेसर का तापमान 50 डिग्री होने पर कंप्रेसर का तापमान कंडेसर से अधिक हो जाता है, उस स्थिति में एसी के कंडेंसर पर प्रेशर बढ़ जाता है और कंडेंसर फटने की घटना बढ़ जाती है, इसकी वजह गैस लीक या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

घर पर बरतें ये 6 सावधानी

  • कंप्रेसर को छांव में रखें।
  • कंप्रेसर और कंडेंसर के आसपास वेंटिलेशन सही हो।
  • एयर फिल्टर और कूलिंग कॉइल्स की सफाई नियमित करते रहे।
  • नियमित रूप से एसी की सर्विसिंग कराएं।
  • समय-समय पर कूलिंग फैन की जांच करें।
  • एक अच्छी गुणवत्ता वाला स्टेबलाइजर लगवाएं ताकि अचानक वोल्टेज बढ़ने या कम होने से कंप्रेसर न जले।

सीधी में हो चुका हादसा

बीते महीनों पहले मध्यप्रदेश के सीधी शहर के कांग्रेस कार्यालय रोड स्थित सिटी होटल के बार रेस्टोरेंट का एयर कंडीशनर तेज धमाके के साथ फट गया था। इसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि AC के टुकड़े कमरे से बाहर सड़क तक जा गिरे। आसपास की दुकानों तक मलबा पहुंचने से लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। जांच में तकनीकी खराबी या अधिक प्रेशर के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई गई थी।

ये भी पढ़ें

एमपी में बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में गिरेंगे ओले
Published on:
04 May 2026 11:25 am
Also Read
View All