मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 73.67 पैसे प्रति लीटर है, जो पिछले पेतालीस दिनों में अब तक 03 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। वहीं, डीजल के दामों पर नजर डालें तो एमपी में आज इसके दाम 65.72 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में अब तक 2.80 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। इसके दामों में भी कल से लेकर आज तक 17 पैसे की कमी आई है।
भोपालः मध्य प्रदेश में लगातार करीब 40 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं, पिछले 16 दिनों से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज जहां पेट्रोल के दाम 14 पैसे कम हुए, वहीं डीज़ल के दामों में 17 पैसे की गिरावट आई। पेट्रोल-डीजल के दामों में आ रहे इस उतार चढ़ाव का कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते हो रहा है। तो आइये जानते हैं, कि प्रदेश के मुख्य शहरों में आज क्या खुले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम।
(today Petrol diesel rate in mp) MP में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
फिलहाल, मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 73.67 पैसे प्रति लीटर है, जो पिछले पेतालीस दिनों में अब तक 03 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। वहीं, डीजल के दामों पर नजर डालें तो एमपी में आज इसके दाम 65.72 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में अब तक 2.80 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। इसके दामों में भी कल से लेकर आज तक 17 पैसे की कमी आई है।
पढ़ें ये खास खबर- क्या आपके शरीर में भी है खास विटामिन्स की कमी? इन संकेतों से पहचाने
(today Petrol diesel rate in mp) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम 73.01 पैसे हैं, जो कल से लेकर आज तक 10 पैसे कम हुए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दाम 65.12 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में 13 पैसे कम हुए हैं। जानकारों का अनुमान है कि, रुपये की बढ़ती मज़बूती के कारण आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और भी गिरावट आएगी।
(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम
-इंदौरः पेट्रोल-73.19/ डीज़ल-65.31 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-73.44/ डीज़ल-65.54 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-73.14/ डीज़ल- 65.27 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-73.18/ डीज़ल-65.28 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-73.01/ डीज़ल-65.11 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-73.01/ डीज़ल-65.12 दाम हैं।