script

सुबह नींद से जागने पर आप भी करते हैं ये गलतियां? तो बीमारियों के लिए रहिए तैयार

locationभोपालPublished: Jun 03, 2019 05:13:42 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

आमतौर पर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने वाले लोग सुबह सही समय पर उठने के लिए अलार्म का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई लोग तय समय पर अलार्म बजते ही उसे स्नूज कर देते हैं या बंद कर देते हैं और फिर से थोड़ी देर के लिए सो लेते हैं। ऐसा करने से आप आप कुछ देर और नींद तो ले लेते हैं, लेकिन ये एक गलत आदत है, जो आपका दिन प्रभावित करती है।

health news

सुबह नींद से जागने पर आप भी करते हैं ये गलतियां? तो बीमारियों के लिए रहिए तैयार

भोपालः हर इंसान रोज़ाना सुबह नींद से जागते समय बस यही उम्मीद लगाकर उठता है कि, उसका आज का दिन अच्छा गुजरे और आप उसका आज हर जरूरी काम पूरा हो जाए। सुबह का समय हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसा कहा जाता है कि, व्यक्ति की सुबह की शुरुआत जैसी होती है पूरा दिन भी वैसा ही गुज़रता है। इस हिसाब से अगर किसी व्यक्ति के दिन की शुरुआत गलत हो तो उसका पूरा दिन ही गलत जाएगा और अगर दिन की शुरुआत अच्छी हुई तो, पूरा दिन भी अच्छी ही गुजरेगा। हालांकि, हमारी कुछ आदतें ऐसी भी हैं, अंजाने में ही पर हमारा दिनभर खाब कर सकती है, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं चलता। अगर आप भी इनमें से किसी आदत के शिकार हैं, तो आज ही इन आदत का त्याग कर दें, जीवन में सुधार आ जाएगा।

काम की जल्दबाजी में छूट जाता है आपका ब्रेकफास्ट , तो इन गंभीर बीमारियों के लिए रहें तैयार


अलार्म बंद करके फिर से सो जाना

आमतौर पर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने वाले लोग सुबह सही समय पर उठने के लिए अलार्म का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई लोग तय समय पर अलार्म बजते ही उसे स्नूज कर देते हैं या बंद कर देते हैं और फिर से थोड़ी देर के लिए सो लेते हैं। ऐसा करने से आप आप कुछ देर और नींद तो ले लेते हैं, लेकिन ये एक गलत आदत है, जो आपका दिन प्रभावित करने में काफी कारगर है। होता है। थोड़ा और सोने के फेर में कई बार आप ज्यादा समय तक सोते रह जाते हैं और फिर आपका काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाता। सोने से पहले मन में कई बार सोचें कि आपको सुबह कितने बजे उठना है, इससे आपको सुबह उसी समय उठने में मदद मिलेगी।

सावधान! कहीं आप भी भोजन करते समय तो नहीं देखते TV?


नहीं उठना चाहिए सुबह झटके से

कई बार जब सुबह आपकी आंख देर से खुलती है और आप देखते हैं कि आपको देर हो गई है, तो आप झटके से उठते हैं। ये आदत गलत है और इसकी वजह से आपको नसों में खिंचाव या अन्य कोई समस्या हो सकती है। आंख खुलने के बाद आपको पहले बिस्तर पर उठकर बैठ जाना चाहिए और दो मिनट तक शरीर को एडजस्ट करने का मौका देना चाहिए। इसके बाद फिर उठकर कोई काम करना चाहिए।

Today petrol diesel rate: लगातार घट रहे हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर के दाम


कैफीन से बचें

सुबह उठकर सबसे पहले दूध और चीनी मिली हुई चाय या कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। सुबह खाली पेट कैफीन के सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक नहीं रहता है। इसकी बजाय उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास सादा या गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद आप चाहें तो नींबू पानी पी सकते हैं। इससे पेट साफ होगा और शरीर आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी कम हो जाएगी।

क्या आपने खाया है मेरठ का शाही पराठा, स्पेशल स्वाद की दीवानी हुई राजधानी, देखें वीडियो


-दिनभर की प्लानिंग न करना

कई बार आप दिन के कामों की शुरुआत कर देते हैं मगर आपको पता नहीं होता है कि आपको दिन में क्या करना है। इसलिए हमेशा सुबह उठकर अपने दैनिक जरूरी काम निपटाकर आपको सबसे पहले अपने दिनभर के कामों की एक रूप-रेखा बनानी चाहिए। अगर आपके सारे काम पहले से तय रहेंगे, तो आपको काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

खुद को रखना है डायबिटीज़ से दूर, तो आज से ही डाइट में शामिल कर लें ये तेल


-ब्रेकफास्ट छोड़ना पड़ता है सेहत पर भारी

अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं तो आपको दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होगी, भले ही आपने खाने में भरपेट भोजन कर लिया हो। असल में सुबह के समय पेट पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए तैयार होता है। ऐसे में अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं तो इससे शरीर को दिन भर के काम के लिए ऊर्जा नहीं मिल पाती है और आपको दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होती है।

इन बातों को नज़रअंदाज़ करने से होता है थायराइड, जानिए इसका बेस्ट ट्रीटमेंट

नोटः

ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसलिए इस लेख में दिए गए फेक्ट्स की पुष्टी पत्रिका नहीं करता।

ट्रेंडिंग वीडियो