-कितना खाना खाया और कितना नहीं
टीवी देखते समय ज्यादातर लोग उसमें दिखाई जा रही चीजों में खो जाते हैं। साथ ही वो खाना भी खाते रहते हैं। यानी यूं कहें कि, एक तरह से टीवी देखने में मगन हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें ये पता ही नहीं चल पाता कि, उन्होंने कितना खाना खाया और कितना नहीं। दो ही स्थितियों में नुकसान टीवी देखते हुए खाना खाने वाले का ही है। अगर वो कम खाना खाकर उठ जाता है, तो थोड़े दिनों में कमजोर होने लगेगा, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं चल सकेगा कि, आपकी इस कमजोरी का कारण क्या है। वहीं, टीवी देखने में मगन व्यक्ति ज्यादा खाना में बच्चे इतने मगन हो जाते हैं कि उन्हें ये पता ही नहीं चलता कि उन्होंने कितना खा लिया। ऐसे में कई बार लोग ज्यादा खा जाते हैं जिस वजह उन्हें पेट दर्द की शिकायत रहती है।