भोपाल

Today Petrol Diesel Rate: आज इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट

Petrol diesel price mp : मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 77.80 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 02 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत 69.30 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है, जो इसी अवधि में 04 पैसे कम हुए हैं।

2 min read
Today Petrol Diesel Rate: आज इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट

भोपालः मध्य प्रदेश में आज एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में उतार चढ़ाव नज़र आया। बीते दिनों केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट में पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर सेस और एक्साइज़ ड्यूटी पर एक एक रुपये शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीज़ल की प्रति लीटर कीमत पर दो रुपये ड्यूटी शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद पेट्रोल डीज़ल के दामों में 4 रुपये प्रतिलीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी का दोहरा असर मध्य प्रदेश की आम जनता की जेब पर पड़ा। हालांकि, आज खुली पेट्रोल डीज़ल की नई दरों में गिरावट दर्ज की गई है।


पिछले दो दिनों में पेट्रोल ( petrol ) के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद आज पेट्रोल डीज़ल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 77.80 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है। इसी अवधि में प्रदेश स्तर पर डीजल ( diesel ) के दामों में भी 04 पैसे प्रति लीटर की दर से गिरावट आई है। आज मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत 69.30 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि, शहरों के दामों पर नज़र डालें तो यहां थोड़ा अलग तरह का उतार चढ़ाव रहा।

(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम घटकर 77.11 पैसे हो गए हैं। कल से लेकर आज तक इसमें 03 पैसे प्रति लीटर की दर से गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में भी गिरावट आई। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज डीज़ल के दाम 68.65 पैसे प्रति लीटर है। जो इसी अवधि में 09 पैसे घटे हैं। जानकारों का मानना है कि, रुपये की कीमत में आई मज़बूती के कारण फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों में कमी नज़र आई है।

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-भोपालः पेट्रोल-77.11/ डीज़ल-68.65 दाम हैं।


नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।

Published on:
18 Aug 2019 09:36 am
Also Read
View All