भोपाल

Today Petrol Diesel Rate: आज इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 73.66 पैसे प्रति लीटर है, जो पिछले पेतालीस दिनों में अब तक 03 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 05 पैसे प्रति लीटर गिरावट दर्ज की गई। वहीं, डीजल के दामों पर नजर डालें तो एमपी में आज इसके दाम 65.65 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में अब तक 2.88 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इसके दामों में भी कल से लेकर आज तक 11 पैसे की कमी दर्ज की गई है।
2 min read
Feature image

भोपालः मध्य प्रदेश में लगातार करीब 43 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं, पिछले 3 दिनों से मामूली 04 पैसे की बढ़त के बाद गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई। आज जहां पेट्रोल के दाम 05 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई, वहीं डीज़ल के दाम 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए। पेट्रोल-डीजल के दामों में आ रहे इस उतार चढ़ाव का कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते हो रहा है। तो आइये जानते हैं, कि प्रदेश के मुख्य शहरों में आज क्या खुले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम।

(today Petrol diesel rate in mp) MP में आज पेट्रोल-डीजल का रेट

फिलहाल, मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 73.66 पैसे प्रति लीटर है, जो पिछले पेतालीस दिनों में अब तक 03 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 05 पैसे प्रति लीटर गिरावट दर्ज की गई। वहीं, डीजल के दामों पर नजर डालें तो एमपी में आज इसके दाम 65.65 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में अब तक 2.88 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इसके दामों में भी कल से लेकर आज तक 11 पैसे की कमी दर्ज की गई है।

(today Petrol diesel rate in mp) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम 73.02 पैसे हैं, जो कल से लेकर आज तक 02 पैसे कम हुए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दाम 65.07 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में 08 पैसे प्रति लीटर की दर से कम हुए हैं। जानकारों का अनुमान है कि, रुपये की बढ़ती मज़बूती के कारण आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और भी गिरावट आएगी।

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-इंदौरः पेट्रोल-73.22/ डीज़ल-65.28 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-73.47/ डीज़ल-65.50 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-73.16/ डीज़ल- 65.28 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-73.17/ डीज़ल-65.21 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-73.01/ डीज़ल-65.05 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-73.02/ डीज़ल-65.07 दाम हैं।

Published on:
20 Jun 2019 09:28 am