मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 75.37 पैसे प्रति लीटर है, जो पिछले एक महीने में अब तक 1 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। वहीं, डीजल के दामों पर नजर डालें तो एमपी में आज इसके दाम 68.27 पैसे प्रति लीटर है, जो इसी अवधि में अब तक 23 पैसे प्रति लीटर कम हुए है।
भोपालः मध्य प्रदेश में लगातार एक महीने से भी ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम कम ज्यादा हो रहे हैं। हालही, कुछ दिनों पहले ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी इसके दामों का मुद्दा कहीं नजर नहीं आया। हालांकि, आपको याद होगा कि, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के सबसे मुख्य मुद्दा गुजरा, जिसे उस समय केन्द्र में बैठी कांग्रेस की सरकार गिराने में बड़ा योगदान किया। फिलहाल, पेट्रोल-डीज़ल के दाम ऊपर नीचे हो रहे हैं। बता दें कि, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में आ रहे उतार चढ़ाव के कारण ही पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर ये फर्क पड़ रहा है। तो आइये जानते हैं, कि प्रदेश के मुख्य शहरों में आज क्या खुले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम।
(today Petrol diesel rate in mp) एमपी में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
फिलहाल, मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 75.37 पैसे प्रति लीटर खुला है, बीते दो दिनों में इस दाम में 22 पैसे की कमी आई है, वहीं नजर डालें पिछले 1 महीने में आए उतार चढ़ाव पर तो अब तक पेट्रोंल के दामों में 1 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। वहीं, डीजल के दामों पर नजर डालें तो एमपी में आज इसके दाम 68.27 पैसे प्रति लीटर है। पिछले दो दिनों में डीजल के दाम 21 पैसे कम हुए हैं।
राजधानी में दाम हुए कम
इधऱ, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम 74.70 पैसे हैं, पिछले दो दिनों में यहां पेट्रोल के दाम 12 पैसे कम हुए हैं। वहीं, आज के डीजल के दाम 67.67 रुपये प्रति लीटर है, जो गुजरे गुरुवार के मुकाबले 22 पैसे प्रति लीटर कम है। हालांकि, जानकारों का आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार उछाल आ सकता है।
(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम
-इंदौरः पेट्रोल-74.91/ डीज़ल-67.88 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-75.16/ डीज़ल-68.11 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-74.85/ डीज़ल- 67.82 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-74.85/ डीज़ल-67.81 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-74.71/ डीज़ल-67.67 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-74.70/ डीज़ल-67.67 दाम हैं।