देखें खबर से संबंधित वीडियो...
भोपाल। एक दिन पूर्व गुजरे मध्य प्रदेश के 65 वें स्थापना दिवस के मद्देनजर सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से देश विदेश के पर्यटकों समेत राजधानी वासियों को जल पर्यटन के अंतर्गत एक नई और अनूठी सौगात दी है। जिसके तहत अब शहर की बड़ी झील स्थित सैर सपाटा के बोट क्लब पर आने वाले पर्यटक मंगलवार से यहां बनाना बोट राइड का आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा आज ट्रॉयल किया गया है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
कोरोना रोकथाम के चलते एक बार में 4 लोग कर सकेंगे राइड
पर्यटकों के लिए ये अनूठी सौगात मंगलवार से सुचारू कर दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने बताया कि, इस बनाना बोट में 6 लोगों का भार संभालने की क्षमता है, पर कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर शुरुआती दिनों में इस बनाना बोट राइड के प्रत्येक राउंड में 4 व्यक्तियों को ही राइड कराई जाएगी।
सैर सपाटा की बढ़ेगी शान
इस बनाना बोट राइड का एक राउंड लगभग 10 से 12 मिनट का होगा। ग़ौरतलब है कि, सैर सपाटा राजधानी का एक बेहतरीन मनोरंजन पार्क है, जहां रोज़ाना बड़ी संख्या में राजधानी ही नहीं बल्कि देश विदेश के पर्यटक पहूंचते हैं।