scriptयूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने किया लगाया जाम, गोदाम संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप | Angry farmers jammed due to not getting urea | Patrika News
देवास

यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने किया लगाया जाम, गोदाम संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

देवास अनाज मंडी के सामने स्थित एमपी एग्रो के यूरिया खाद गोदाम पर आज किसानों का आक्रोश देखने को मिला।

देवासNov 02, 2020 / 05:06 pm

Faiz

news

यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने किया लगाया जाम, गोदाम संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

देवास। मध्य प्रदेश की देवास अनाज मंडी के सामने स्थित एमपी एग्रो के यूरिया खाद गोदाम पर आज किसानों का आक्रोश देखने को मिला। दरअसल, आज किसानों को यहां से यूरिया खाद मिलना था, जिसके चलते सोमवार सुबह तड़के गोदाम खुलने से पहले ही यहां आसपास के सैकड़ों किसानों की लंबी लाइन लग गई। किसानों का आरोप है कि, गोदाम खुलने के बाद भी व्यवस्थित ढंग से किसानों को यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा था।

 

पढ़ें ये खास खबर- खुशखबरी : यहां कोरोना से बेकाबू थे हालात, पिछले 4 दिनों में नहीं हुई संक्रमण से एक भी मौत

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

0:00

 

पढ़ें ये खास खबर- रात से गायब निगमकर्मी की सुबह मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखा था- ‘कुछ लोग मुझे नीचा दिखाना चाहते हैं’


किसानों ने लगाए गंभीर आरोप

किसानों का आरोप है कि, यहां जिन लोगों को टोकन दिया जा रहा है, सिर्फ उन्हीं को खाद मिल रहा है और टोकन लेने के लिए गोदाम संचालकों से सेटिंग करनी होगी। किसानों का आरोप है कि, कोई आम किसान सीधी लाइन में लगकर टोकन नहीं ले पा रहा है, जिस कारण यहां मौजूद सभी लोगों में गुस्सा है। किसानों का ये भी कहना है कि, गोदाम में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद रखी है, जिसे आसानी से सभी किसानों की जरूरत के अनुसार दिया जा सकता है। बावजूद इसके उन्हें यूरिया खाद न देने के हजार अड़ंगे लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते किसान परेशान हो रहे हैं।

Home / Dewas / यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने किया लगाया जाम, गोदाम संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो