28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dewas News: वॉशिंग मशीन में छिपा था कोबरा, Video

Cobra Found in Washing Machine: वॉशिंग मशीन में कोबरा दिखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए, स्नेक कैचर को सूचना दी और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
2 min read
Google source verification
dewas

cobra found in washing machine, वॉशिंग मशीन में छिपे कोबरा का रेस्क्यू (Source-patrika)

Dewas Cobra Found in Washing Machine: मध्यप्रदेश में बारिश का मौसम आते ही सर्प दंश व सांप निकलने की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। ताजा मामला देवास जिले का है जहां एक घर के बाथरूम में रखी वॉशिंग मशीन में कोबरा आकर छिप गया। घर के सदस्यों की नजर जैसे ही वॉशिंग मशीन में छिपे कोबरा पर पड़ी तो वो घबरा गए और स्नेक कैचर को सूचना दी। इसके बाद स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और वॉशिंग मशीन में घुसे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए।

वॉशिंग मशीन में कोबरा

घटना देवास शहर की अष्टविनायक कॉलोनी की है, जहां मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में बाथरूम में रखी वॉशिंग मशीन में परिवार के सदस्यों को कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा को देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और वॉशिंग मशीन से दूरी बना ली। परिवार के सदस्यों ने स्नेक कैचर शाहिद अली को सूचना दी और कुछ ही देर बाद स्नेक कैचर शाहिद अली मौके पर पहुंचे और वॉशिंग मशीन में छिपे कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया।

देखें वीडियो-

2 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया कोबरा

स्नेक कैचर शाहिद अली को भी वॉशिंग मशीन में छिपे कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद जैसे ही स्नेक कैचर शाहिद ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ा तो परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान कॉलोनी के कई लोग मौके पर जमा हो गए थे। कोबरा को सुरक्षित पकड़ने के बाद स्नेक कैचर शाहिद अली ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का है जो कि काफी जहरीला होता है। वो सांप को पकड़ने के बाद अपने साथ ले गए और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को जितना संभव हो स्थिर रखें।
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें।
  • झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलत विधियों से बचें।
  • यदि संभव हो तो सांप की पहचान करने की कोशिश करें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।